राष्ट्रीय खेल एवं निकाय चुनाव के मद्देनजर D.G.P. दीपम सेठ पहुंचे हरिद्वार

*एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल सहित जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस ऑफिसर्स संग बैठक आयोजित*

*कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैयार की गई कार्ययोजना को परखा*

*आयोजनों को सकुशल सम्पन्न कराए जाने हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*

*नये कानून के तहत जनपद में की जा रही कार्यवाही की समीक्षा कर दिये आवश्यक निर्देश*

पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ आज दिनांक 17/01/2025 को अपने भ्रमण कार्यक्रम के तहत हरिद्वार पहुंचे। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल व अन्य अधिकारियों द्वारा सीसीआर भवन रोड़ीबेलवाला में पुष्प गुच्छ भेंट कर डीजीपी उत्तराखण्ड का स्वागत किया गया।

तत्पश्चात महोदय द्वारा आगामी नेशनल गेम्स एवं नगर निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने हेतु जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों की बैठक आयोजित कर अब तक की गई कार्यवाही की समीक्षा की गयी।

इस दौरान श्रीमान डीजीपी उत्तराखण्ड द्वारा इन आयोजनों को सकुशल संपन्न कराए जाने के हेतु हरिद्वार पुलिस द्वारा तैयार की गई कार्ययोजना को परखते हुए अपने लंबे अनुभव के आधार पर कार्ययोजना में सुधार के लिए आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए चुनाव एवं नैशनल गेम्स सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

बैठक में महोदय द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि नये कानून(बीएनएस)के तहत सभी सर्किल आफिसर अपने अपने सर्किलों में अपने अधिनस्थ कर्मचारियों का उचित मार्गदर्शन करें एंव जनता को नये कानून के बारे में अधिक से अधिक जागरुक करें जिससे कि नये कानून के अन्तर्गत आम नागरिक को न्याय मिल सके।

  • Related Posts

    “सृजन” में नन्हे कलाकारों का कमाल, 125 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

    दिनांक: 18.03.2026 | हरिद्वार वैश्विक बदलते आर्थिक और सामाजिक परिप्रेक्ष्य को ध्यान में रखते हुए नई शिक्षा नीति में रचनात्मक एवं व्यावसायिक कौशलों के विकास पर विशेष जोर दिया जा…

    स्वच्छता और स्वास्थ्य का संदेश लेकर निकलीं एनएसएस की स्वयंसेविकाएं

    हरिद्वार 17 मार्च एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन का उल्लासपूर्ण आगाज़ योगाभ्यास के साथ हुआ। दिन भर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    “सृजन” में नन्हे कलाकारों का कमाल, 125 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

    • By Admin
    • March 18, 2026
    • 3 views

    स्वच्छता और स्वास्थ्य का संदेश लेकर निकलीं एनएसएस की स्वयंसेविकाएं

    • By Admin
    • March 17, 2026
    • 3 views

    पर्यावरण संरक्षण हेतु सतत विकास के अतिरिक्त कोई और मार्ग नही: श्री महंत डॉ रविन्द्र पुरी  

    • By Admin
    • March 17, 2026
    • 5 views

    एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज के एनएसएस शिविर 

    • By Admin
    • March 16, 2026
    • 3 views

    भोपाल सिंह अध्यक्ष और धर्मपाल सिंह ठेकेदार महामंत्री निर्वाचित, शांतिपूर्ण सम्पन्न हुए चुनाव 

    • By Admin
    • March 15, 2026
    • 4 views

    एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज की एनएसएस इकाई ने बस्तियों में चलाया जन-जागरूकता अभियान

    • By Admin
    • March 14, 2026
    • 5 views