रामानंद इंस्टिट्यूट में हुआ स्वास्थ्य मेला एवं स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

हरिद्वार। रामानंद इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में कमलेश मेमोरियल हॉस्पिटल एवं माँ गंगे ब्लड बैंक के द्वारा स्वास्थ्य मेला एवं स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थान के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्र पुरी जी महाराज, निदेशक वैभव शर्मा, मुख्य अथिति के रूप में उपस्थित वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्या एवं विशिष्ट अथिति के रूप में उपस्थित मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० राजेश कुमार सिंह द्वारा सामूहिक रूप से किया गया ।

कार्यक्रम में सम्मानित अथिति के रूप में ए०सी०एम०ओ० डॉ० रमेश कुंवर भी उपस्थित रहे ।

संस्थान के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्र पुरी जी ने बताया कि हमें अपने स्वास्थ की जानकारी होनी चाहिए क्योंकि स्वास्थ्य एक ऐसा विषय है जो कि ने केवल शारीरक अपितु मानसिक एवं आत्मिक रूप से भी जुड़ा हुआ है ।

मुख्य अथिति मनोज कुमार आर्या ने छात्रों को कहा की मनुष्य की सबसे बड़ी संपत्ति स्वस्थ शरीर है । स्वस्थ व्यक्ति ही समृद्ध जीवन व्यतीत करता है । 

विशिष्ट अथिति डॉ० राजेश कुमार सिंह ने छात्रों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया साथ ही कहा की हमें अपने शरीर की नियमित जाँच कराते रहना चाहिए ।

सम्मानित अथिति डॉ० रमेश कुंवर ने सभी छात्रों एवं शिक्षकों को रक्त एवं अंग दान करने के लिए प्रेरित किया ।

संस्थान के निदेशक वैभव शर्मा ने कहा कि जिन व्यक्तियों के शरीर स्वस्थ होते है वही अपने उद्देश्यों को पाने में सफल होते है इसी दिशा में संस्थान में स्वस्थ मेले का आयोजन किया गया एवं समय समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता रहा है ।

स्वास्थ्य मेले में पैथोलॉजी काउंटर पर कोलेस्ट्रॉल, यूरिक एसिड, शुगर आदि की जाँच निशुल्क की गयी एवं हड्डियों में कैल्शियम की मात्रा की जाँच करने वाला बीएमडी टेस्ट भी निशुल्क किया गया । साथ ही छात्र एवं शिक्षकों के नेत्रों की जाँच विशेष मशीनो द्वारा की गयी ।

स्वास्थ्य मेले में त्वचा एवं सौंदर्य रोग विशेषज्ञ डॉ० नेहा शर्मा से 60 से अधिक छात्रों एवं शिक्षकों ने परामर्श लिया । सीमा डेंटल कॉलेज के चिकित्सकों की टीम ने अपनी मोबाइल डेंटल यूनिट के साथ छात्रों एवं शिक्षकों का दन्त परीक्षण किया ।

माँ गंगे ब्लड बैंक हरिद्वार द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में छात्रों एवं शिक्षकों ने रक्तदान किया जिसमे कुल 55 यूनिट रक्त का दान हुआ । रक्तदान शिविर में अचिन्त्य, भूमिका, वंश, रितेश, जीशान, नितिन, गीता, सादिया, केशव, साक्षी, विजय , जतिन, कल्पना आदि छात्रों ने एवं डॉ० रोहित, मनुज, स्वप्निल, अंकित, मंजीत, हिमांशु, गरिमा, प्रियंका, कृतिका, शिव, मितांशी, रवि आदि शिक्षकों द्वारा रक्तदान किया गया । 

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा गणेश चतुर्थी पर आयोजित स्केच एवं ड्राइंग कम्पटीशन के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया । पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्र आयुषी, जैस्मिन, ख़ुशी, उज़्मा, अंजलि एवं विराज है।

हरिद्वार में कांवड़ मेले के दौरान लगने वाले स्वास्थ्य शिविरों में सेवा देने वाले संस्थान में अध्यनरत विशु, कार्तिक, देवराज, कृष्णा, दीपांशु, शानू, लक्षित, निहारिका, शाहिद, गुंजन, सुहैल एवं रजत को सम्मानित किया गया ।

इस मौके पर आयोजित सभा में वंश, हिमांशी एवं रितिका ने सभा में उपस्थित सभी लोगों को स्वस्थ मेला एवं रक्तदान शिविर के लाभ के बारे में जानकारी दी ।

स्वास्थ्य मेले एवं रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में डॉ० मयंक गुप्ता, सूरज राजपूत, सचिन विश्नोई, कुसुम लता, शिवांगी वर्मा, नवीन, आशु, शिखा, श्वेता, गरिमा, मनीषा, मनविंदर, विश्वजीत, राबिता, नैना, कुनिका, संकल्प, संगीता, हर्षिल, कानन, राधिका आदि ने अपना योगदान दिए एवं मंच का सफल संचालन मनुज उनियाल द्वारा किया गया ।

  • Related Posts

    हत्या की साजिश रचने वालों को जाना पड़ेगा जेल – श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज 

    हरिद्वार। कुंभ मेले से पहले सोशल मीडिया पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज की हत्या किए जाने को लेकर की गई पोस्ट के…

    फेसबुक पोस्ट से मचा हड़कंप, श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी को लेकर हत्या या आत्महत्या की आशंका वाली पोस्ट वायरल

    हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी महाराज को लेकर सोशल मीडिया पर की गई एक फेसबुक पोस्ट ने हरिद्वार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हत्या की साजिश रचने वालों को जाना पड़ेगा जेल – श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज 

    • By Admin
    • July 27, 2026
    • 3 views

    फेसबुक पोस्ट से मचा हड़कंप, श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी को लेकर हत्या या आत्महत्या की आशंका वाली पोस्ट वायरल

    • By Admin
    • July 27, 2026
    • 5 views

    मुख्यमंत्री धामी को संतों ने माता की चुनरी ओढ़ाकर दिया आशीर्वाद, आगामी कुंभ को लेकर हुई चर्चा

    • By Admin
    • July 25, 2026
    • 5 views

    जूना अखाड़े ने कृष्णा शाह विद्यार्थी नंद गिरी को दी जगतगुरु की उपाधि, वाल्मीकि अखाड़े के गठन की घोषणा

    • By Admin
    • July 23, 2026
    • 6 views

    गुप्त नवरात्रि समापन पर प्राचीन हनुमान मंदिर में कन्या पूजन

    • By Admin
    • July 22, 2026
    • 6 views

    केरियर्स360 की रैंकिंग में एम.सी.एस. बाल विद्यापीठ को एएए ग्रेड, शिक्षा की गुणवत्ता को मिली राष्ट्रीय पहचान

    • By Admin
    • July 22, 2026
    • 11 views