रामानंद इंस्टिट्यूट में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओ में वॉलीबॉल एवं टेबल टेनिस का हुआ शुभारम्भ

रामानंद इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओ में आज वॉलीबॉल और टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारम्भ हो गया है।

वॉलीबॉल एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारम्भ संस्थान के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी जी महाराज के द्वारा किया गया। एवं प्रथम मैच का शुभारम्भ संस्थान के निदेशक वैभव शर्मा द्वारा टॉस कराकर किया गया। दोनों ही प्रतियोगिताओ में छात्रों के साथ साथ छात्राएं भी प्रतिभाग कर रही हैं।

अपने सम्बोधन में संस्थान के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी जी ने बताया की खेलों के माध्यम से व्यक्ति अपनी क्षमताओं का विकास करता है, जिससे उसका आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने बताया की खेलों में महिलाओं की भागीदारी के लाभों के बारे में बढ़ी हुई जागरूकता और समर्थन ने लड़कियों और महिलाओं को खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया है और आजकल लड़किया किसी भी स्तर पर लड़को से पीछे नहीं हैं।

संस्थान के निदेशक वैभव शर्मा ने बताया की समूह में खेलने से सहयोग करने, संवाद करने और जिम्मेदारियाँ संभालने की क्षमता विकसित होती है, जो नेतृत्व कौशल को बढ़ावा देती है।

वॉलीबॉल प्रतियोगिता के प्रथम चरण के कुल 5 मैच खेले गए जिसमें तीन मैच लड़कों के खेले गए और 2 मैच लड़कियों के खेले गए जिसमें जिसमें लड़कों में फार्मेसी और इंजीनियरिंग टीम विजय रही और लड़कियों में कॉमर्स टीम विजय रही

टेबल टेनिस प्रतियोगिता में प्रथम चरण के कुल 10 मैच खेले गए जिसमें लड़को के 8 और लड़कियों के 2 मैच खेले गए जिसमें फार्मेसी विभाग से प्रियांशु चढ़ा ताहिर अहमद और विशाल राणा और बीकॉम से यश युवराज विनीत हेमंत और एमबीए विभाग से सौरव विजय रहे और लड़कियों में फार्मेसी विभाग से शानू और स्वीकृति विजय रही संस्थान में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें प्रथम चरण के कुल 5 मैच खेले गए जिसमें तीन मैच लड़कों के खेले गए और 2 मैच लड़कियों के खेले गए जिसमें जिसमें लड़कों में फार्मेसी और इंजीनियरिंग टीम विजय रही और लड़कियों में कॉमर्स टीम विजय रही

इस अवसर पर डॉ मयंक गुप्ता मनुज उनियाल, सूरज राजपूत, कुसुम लता, रोहित, सचिन, मंजीत, संगीता, स्वप्निल, आशु, राबिता, संदीप बर्मन, अमित सैनी, शिखा, प्रियंका कविता एवं अन्य सभी अध्यापकगण छात्रों का उत्साहवर्धन करने के लिए मौजूद रहे।

  • Related Posts

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    *कुम्भ क्षेत्र में एनएच से जुड़ी परियोजनाओं को अविलंब पूरा करें : मेला अधिकारी* *सभी सड़कों पर ब्लैक टॉप, सुरक्षा व सौंदर्यीकरण तथा चौराहों के सुधार के निर्देश* *रेलवे स्टेशनों…

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    हरिद्वार। परम् पूज्य संत शिरोमणि आचार्य 108 विद्यासागर जी महाराज की परम शिष्या, परम पूज्य आर्यिका 105 पूर्णमति माता जी के सानिध्य में आयोजित 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान (विश्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 3 views

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 5 views

    पैसों से सुख नहीं खरीदा जा सकता : आर्यिका पूर्णमति

    • By Admin
    • March 11, 2026
    • 6 views

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    • By Admin
    • March 10, 2026
    • 4 views

    प्रेमनगर आश्रम में आचार्य समयसागर जी का 46वां दीक्षा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 4 views

    मौलाना अब्दुल सलीम के बयान पर भड़के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 6 views