रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाली गोष्ठी को लेकर बैठक संपन्न हुई

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय हरिद्वार पर आगामी 24 मई को रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाली गोष्ठी को लेकर बैठक संपन्न हुई।

महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रुचि भट्ट ने बताया कि रानी अहिल्याबाई का जीवन देश व समाज के लिए प्रेरणादाई है।

रानी अहिल्याबाई को बद्री केदार धाम व हरिद्वार सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों के पुनरुद्धार के लिए याद किया जाता है।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में उनकी प्रतिमा स्थापित करते हुए कहा था कि रानी अहिल्याबाई होल्कर ने काशी विश्वनाथ से लेकर के सोमनाथ तक के मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया प्राचीनता और आधुनिकता का जो संगम उनके जीवन में था आज देश उन्हें आदर्श मानकर आगे बढ़ रहा है।

दर्जाधारी राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने कहा कि रानी अहिल्याबाई एक वीरांगना एवं एक कुशल शासक के साथ-साथ धार्मिक एवं सामाजिक सुधार की दिशा में अभूतपूर्व योगदान देने के लिए याद किया जाता है।

उन्होंने केवल 30 वर्षों तक बड़े भूभाग पर शानदार शासन किया बल्कि पूरे भारत में घूम-घूम कर धार्मिक एवं समाज सुधार के अनगिनत कार्यों को अंजाम दिया जिसकी छाप आज भी दिखाई देती है।

भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि वीरता और मूल्यों की रानी देवी अहिल्याबाई होल्कर ने सांस्कृतिक पुनर्जागरण के साथ-साथ गरीबों, दलितों, पिछड़ों और उपेक्षित वर्गों के कल्याण के लिए जो नीतियां बनाई वह हम सब के लिए आदर्श हैं।

हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र व समाज के लिए कार्य करने चाहिए।

इस अवसर पर जिला महामंत्री आशु चौधरी, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजना चतुर्वेदी, युवा मोर्चा अध्यक्ष विक्रम भुल्लर, प्रीति गुप्ता अभिनव चौहान रेनू शर्मा नवजोत वालिया संदीप प्रधान सौरभ शर्मा मनोज चौहान सुनील पाल शर्मिला बगवाड़ी रंजीत झा नीति शर्मा छवि पंत प्रमिला गुप्ता चित्रा शर्मा मुस्कान कुमारी गोमती मिश्रा सुधा राठोर संगीता बंसल आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्रवण नाथ बाजार व्यापार मंडल के चुनाव संपन्न, मनोज खुराना निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

      हरिद्वार। आनंद निवास लाइब्रेरी हॉल में श्रवण नाथ बाजार व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ व्यापारी सुरेश भाटिया ने…

    एस.एम.जे.एन. पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ

    हरिद्वार 13 मार्च स्थानीय एस.एम.जे.एन. पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के सात रात्रि -दिवसीय विशेष शिविर (2026) का आज भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रवण नाथ बाजार व्यापार मंडल के चुनाव संपन्न, मनोज खुराना निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

    • By Admin
    • March 13, 2026
    • 3 views

    एस.एम.जे.एन. पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ

    • By Admin
    • March 13, 2026
    • 4 views

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 3 views

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 5 views

    पैसों से सुख नहीं खरीदा जा सकता : आर्यिका पूर्णमति

    • By Admin
    • March 11, 2026
    • 8 views

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    • By Admin
    • March 10, 2026
    • 5 views