रक्तदान शरीर के लिए बहुत आवश्यक है-डा.विशाल गर्ग

हरिद्वार, 19 फरवरी। वरिष्ठ भाजपा नेता डा.विशाल गर्ग ने हरिद्वार ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के साथ मिलकर मैक्स हॉस्पिटल देहरादून के सहयोग से रक्तदान शिविर व निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। हरिद्वार ट्रांसपोर्टग् वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर कुमार जोशी, सेक्रेटरी नरेश कुमार, उपाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, कोषाध्यक्ष सोनू शर्मा, नरेश स्वामी, सूरजभान शर्मा, उम्मीद चौधरी, निहाल सिंह, कमल शर्मा, देवेंद्र चौधरी, राजकुमार शर्मा, मनोज शर्मा, राखी सजवान, विपिन शर्मा आदि शिविर में मौजूद रहे और रक्तदाताओं का उत्साहवर्द्धन किया। रक्तदान शिविर में 60 यूनिट ब्लड एकत्र हुआ और चिकित्सा शिविर में 150 मरीजों की निःशुल्क ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर आदि की जांच की गयी। डा.विशाल गर्ग ने कहा कि रक्तदान शरीर के लिए बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से न केवल दूसरों की जान बचाई जा सकती है। बल्कि यह हमारे अपने शरीर के लिए भी फायदेमंद है। डा.गर्ग ने कहा कि रक्तदान करने से हमारे शरीर में नई रक्त कोशिकाएं बनती हैं। जो हमारे स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करती हैं। इसके अलावा रक्तदान करने से हमारे शरीर में रक्त की कमी को पूरा करने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक पुण्य कार्य है और इससे समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि रक्तदान करने के लिए आगे आएं और दूसरों की जान बचाने में मदद करें।

  • Related Posts

    श्रवण नाथ बाजार व्यापार मंडल के चुनाव संपन्न, मनोज खुराना निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

      हरिद्वार। आनंद निवास लाइब्रेरी हॉल में श्रवण नाथ बाजार व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ व्यापारी सुरेश भाटिया ने…

    एस.एम.जे.एन. पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ

    हरिद्वार 13 मार्च स्थानीय एस.एम.जे.एन. पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के सात रात्रि -दिवसीय विशेष शिविर (2026) का आज भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रवण नाथ बाजार व्यापार मंडल के चुनाव संपन्न, मनोज खुराना निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

    • By Admin
    • March 13, 2026
    • 3 views

    एस.एम.जे.एन. पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ

    • By Admin
    • March 13, 2026
    • 4 views

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 3 views

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 5 views

    पैसों से सुख नहीं खरीदा जा सकता : आर्यिका पूर्णमति

    • By Admin
    • March 11, 2026
    • 8 views

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    • By Admin
    • March 10, 2026
    • 5 views