युवा ऑल स्टार्स कबड्डी चैम्पियनशिप का आयोजन 6 से

हरिद्वार, 4 मार्च। उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन के तत्वाधान में 6 मार्च से स्पोर्टस स्टेडियम रोशनाबाद में युवा ऑल स्टार्स कबड्डी चैम्पियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए युवा कबड्डी सीरीज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी व उत्तराखण्ड कबडडी एसोशिएशन के अध्यक्ष महेश जोशी ने बताया कि 6 मार्च को विशेष प्रमुख सचिव खेल व युवा कल्याण आईपीएस अमित सिन्हा चैंपियनशिप का उद्घाटन करेंगे। चैंपियनशिप से युवा खिलाडियों को उचित मंच, खेलों के प्रति उनका समर्पण दिखाने का अवसर मिलेगा और देश के युवा खिलाडियों को अपनी पहचान बनाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस लीग में युवा कबड्डी सीरीज के 11वें संस्करण की 6 टीमों के साथ-साथ प्रो कबड्डी लीग के युवा खिलाडियों की 6 टीमें भी भाग लेगी। लीग में भाग लेने वाली टीम में युवा कबड्डी सीरीज के 11वें संस्करण से पलानी टस्कर, सोनीपत स्पार्कर्स, कुरुक्षेत्र वारिसर्य, यूपी फाल्कन्स, चण्डीगढ़ चार्जर्स, वास्को वाइपर्स तथा प्रो.कबड्डी लीग के युवा वर्जन से युवा मुंबा. युवा पलटन, वारियर्स के, सी., जयपुर कब्स, युवा योद्धा, जूनियर स्टीलर्स आदि प्रतिभाग टीमें प्रतिभाग करेंगी। कबड्डी एसोसिएशन के सचिव चेतन जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखण्ड राज्य के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए लीग में राज्य की 6 टीमें प्रतिभाग करेंगी। जिनकी चयन प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने बताया कि एक माह तक चलने वाली सीरीज का ग्रैंड फिनाले 4 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। जिसके लिए उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व खेल मंत्री रेखा आर्य को आमंत्रित किया गया है। इस सीरीज की विजेता टीम को पन्द्रह लाख रुपए व उप-विजेता टीम को 5 लाख रुपए नकद पुरुस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा प्रत्येक मैच में एक लाख रुपए से अधिक की प्रोत्साहन राशि खिलाड़ियों को प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि लीग में कुल 112 मैच खेले जाएंगे जिनमें मैच विजेता टीम को 65,000 तथा हारने वाली टीम को 30,000 रुपए की राशि के साथ-साथ तीन श्रेष्ठ खिलाड़यों को भी प्रत्येक मैच में पुरुस्कृत किया जाएगा। प्रैसवार्ता में महेश जोशी, विकास के. गौतम, बृज भूषण विद्यार्थी, ऋषिपाल, भारत भूषण, नरेन्द्र गिरी, नवीन चौहान आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    रामानन्द इंस्टीट्यूट द्वारा दी गई पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि

    हरिद्वार, रामानन्द इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट, हरिद्वार में पुलवामा हमले की सातवीं बरसी पर शहीद हुए सुरक्षाबलों को श्रद्धांजलि दी गई। संस्थान के चेयरमैन श्रीमहंत डा० रवींद्र पुरी जी…

    मां मनसा देवी मंदिर परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर आयोजित

    हरिद्वार, धर्मनगरी हरिद्वार में श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में मां मनसा देवी चिकित्सालय परिसर में एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रामानन्द इंस्टीट्यूट द्वारा दी गई पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि

    • By Admin
    • February 14, 2026
    • 3 views

    मां मनसा देवी मंदिर परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर आयोजित

    • By Admin
    • February 14, 2026
    • 4 views

    उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

    • By Admin
    • February 14, 2026
    • 4 views

    हरिद्वार में ‘गोदान’ फिल्म का विशेष प्रदर्शन, भाजपा कार्यकर्ताओं और संत समाज ने किया समर्थन

    • By Admin
    • February 13, 2026
    • 4 views

    दिव्य और भव्य रूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ मेला-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

    • By Admin
    • February 10, 2026
    • 3 views

    आपसी एकजुटता से ही ऑटो चालकों की समस्याओं का होगा समाधान : अनिरूद्ध भाटी

    • By Admin
    • December 30, 2025
    • 15 views