मुख्यालय स्तर पर चलाया जा रहा ऑपरेशन स्माइल कई चेहरों पर ला रहा मुस्कान

*AHTU हरिद्वार टीम की मेहनत का रही रंग*

*लावारिस घूम रहे 02 नाबालिगों को रेस्क्यू कर खुला आश्रय गृह में किया दाखिल*

*पूर्व में रेस्क्यू किए एक नाबालिग को भी परिजनों से मिलाया*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार व पुलिस उपाधीक्षक नगर (नोडल अधिकारी AHTU) के निकट पर्यवेक्षण में मुख्यालय स्तर पर चलाए जा रहे ऑपरेशन स्माइल को सफल बनाने हेतु AHTU टीम लगातार धरातल स्तर पर काम कर कई चेहरों पर मुस्कान ला रही है।

इसी क्रम में आज दिनांक 26/12/2024 को AHTU टीम द्वारा रेलवे स्टेशन से लावारिस अवस्था में घूमते हुए नाबालिग हैप्पी पुत्र स्व: सुरेन्द्र उम्र 11 वर्ष माता शान्ति निवासी जिगर कॉलोनी मुरादाबाद यूपी व रोड़ी बेलवाला पार्किंग हरिद्वार से लावारिस हालत में घूमते हुए नाबालिग अभिषेक पुत्र किशोरी उम्र 12 वर्ष माता नेहा निवासी लखनऊ उत्तर प्रदेश को रेस्क्यू किया गया।

उक्त दोनों बालकों को चिकित्सा परीक्षण उपरान्त बाल कल्याण समिति हरिद्वार के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां उचित काउंसलिंग कर बाद विधिक/आवश्यक कार्यवाही उपरांत दोनों बालकों को खुला आश्रय गृह कनखल में संरक्षण दिलवाया गया।

उक्त दोनों बालकों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बालकों के परिजनों से संपर्क/तलाश की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

इसके अतिरिक्त कुछ दिन पूर्व रेस्क्यू किए गए साहिबाबाद गाजियाबाद यूपी निवासी नाबालिग विवेक पुत्र ओमप्रकाश उम्र 12 वर्ष के परिजनों की तलाश कर बालक के पिताजी को बाल कल्याण समिति हरिद्वार के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां पर समिति द्वारा बालक व बालक के पिताजी उपरोक्त की काउंसलिंग कर बाद विधिक कार्यवाही और आदेशानुसार बाल कल्याण समिति के बालक विवेक को उसके पिताजी श्री ओमप्रकाश उपरोक्त के सकुशल सुपुर्द किया गया।

❇️ टीम

1- हेका0 राकेश कुमार

2-.का0 मुकेश कुमार

3- का0 जयराज भंडारी

4- दीपक चन्द

  • Related Posts

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर डीएम-एसएसपी का सम्मान,अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी ने दी बधाई

    सनातन परंपरा और प्रशासन के समन्वय से सफल हुआ मेला : श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी हरिद्वार। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने के बाद मंगलवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी…

    युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों, संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

    धर्म, समाज और राष्ट्रहित में अपनी भूमिका निभाएगे — पंडित अधीर कौशिक हरिद्वार, 9 अगस्त। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर डीएम-एसएसपी का सम्मान,अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी ने दी बधाई

    • By Admin
    • August 11, 2026
    • 3 views

    युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों, संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

    • By Admin
    • August 9, 2026
    • 4 views

    हरिद्वार में संतों के खिलाफ वायरल वीडियो पर अखाड़ा परिषद ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की चेतावनी दी

    • By Admin
    • August 9, 2026
    • 7 views

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी ने किया गुजरात से आए महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी और भक्तों का स्वागत

    • By Admin
    • August 8, 2026
    • 5 views

    राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उत्कृष्ट बुनकर और शिल्पकार सम्मानित, स्थानीय उत्पाद अपनाने का आह्वान

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 8 views

    कांवड़ियों की सेवा से प्रसन्न होते हैं भगवान शिव : स्वामी दुर्गेशानन्द सरस्वती

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 13 views