मुख्यमंत्री ने सचिवालय में शहरी विकास विभाग की गेम चेंजर योजनाओं की समीक्षा की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में शहरी विकास विभाग की गेम चेंजर योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि राज्य के सभी नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाय। स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए इस काम में जनसहभागिता भी सुनिश्चित की जाय। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वच्छता सर्वेक्षण में अच्छा प्रदर्शन करने वाले नगर निकायों को प्रोत्साहित किया जाय।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता के साथ ही स्ट्रीट लाईट, सीवर लाईन, पार्किंग व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन, ई वेस्ट के निस्तारण सहित नागरिक सुविधाओं की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जांय। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को नगर निकायों के राजस्व बढ़ाने के लिए नवाचार को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में नए पार्कों के निर्माण के साथ ही पुराने पार्कों के सौंदर्यीकरण व बेहतर रख-रखाव पर भी विशेष ध्यान दिया जाय। शहरी विकास विभाग के अधीन संचालित 90 प्रतिशत केन्द्रीय सहायता वाली योजनाओं पर प्राथमिकता से कार्य किया जाय।

बैठक में सचिव शहरी विकास श्री नितेश झा ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न शहरों में आधुनिक सुविधाओं से युक्त देवभूमि रजत जयंती पार्क विकसित किए जा रहे हैं। इन पार्कों में योग, वॉक और ओपन जिम की सुविधा भी होगी। 9 नवंबर 2026 तक सभी पार्क बनकर तैयार हो जाएंगे। नगर क्षेत्रों में प्रतिवर्ष पचास लाख लीटर वर्षा जल संचय करने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। राज्य के सभी 11 नगर निगमों में केन्द्रीयकृत नित्रंण व प्रबंधन प्रणाली के माध्यम से स्ट्रीट लाईट प्रबंधन की व्यवस्था की जा रही है।

बैठक में अवस्थापना अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष श्री विश्वास डाबर, मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव श्री आर.के. सुधांशु, श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव श्री श्रीधर बाबू अदांकी, अपर सचिव श्री गौरव कुमार, सी.पी.पी.जी.जी. के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री मनोज पंत एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    *कुम्भ क्षेत्र में एनएच से जुड़ी परियोजनाओं को अविलंब पूरा करें : मेला अधिकारी* *सभी सड़कों पर ब्लैक टॉप, सुरक्षा व सौंदर्यीकरण तथा चौराहों के सुधार के निर्देश* *रेलवे स्टेशनों…

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    हरिद्वार। परम् पूज्य संत शिरोमणि आचार्य 108 विद्यासागर जी महाराज की परम शिष्या, परम पूज्य आर्यिका 105 पूर्णमति माता जी के सानिध्य में आयोजित 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान (विश्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 3 views

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 5 views

    पैसों से सुख नहीं खरीदा जा सकता : आर्यिका पूर्णमति

    • By Admin
    • March 11, 2026
    • 6 views

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    • By Admin
    • March 10, 2026
    • 4 views

    प्रेमनगर आश्रम में आचार्य समयसागर जी का 46वां दीक्षा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 4 views

    मौलाना अब्दुल सलीम के बयान पर भड़के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 6 views