मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से भेंट की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से भेंट कर राज्य में खेलों के व्यापक विकास, उच्च स्तरीय खेल अवस्थापना के निर्माण तथा खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की और केंद्र सरकार से सहयोग का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन में केंद्र सरकार से प्राप्त सहयोग के लिए प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस खेल महाकुंभ ने उत्तराखण्ड को एक नई पहचान दिलाई है। इस आयोजन के माध्यम से उत्तराखण्ड ने स्वयं को एक ‘खेलभूमि’ के रूप में प्रस्तुत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से जिला अल्मोड़ा के डीनापानी में उच्च स्तरीय खेल सुविधा की स्थापना, देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर में आईस स्केटिंग रिंग का संचालन, जिला नई टिहरी में साहसिक प्रशिक्षण केन्द्र का उच्चीकरण, चंपावत के महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में इंडोर आर्टिफिशियल रॉक क्लाइम्बिंग की सुविधा और राज्य के 95 विकासखण्डों में बहुउद्देशीय क्रीड़ाहॉल के निर्माण के प्रस्ताव स्वीकृत किये जाने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि उत्तराखण्ड में राज्य का प्रथम खेल विश्वविद्यालय स्थापित किया गया है, जो राज्य एवं देश के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के साथ-साथ खेल से संबंधित शैक्षणिक कोर्सेज़ की सुविधा भी प्रदान करेगा। उन्होंने इस विश्वविद्यालय को एक अग्रणी खेल संस्थान के रूप में विकसित करने हेतु केंद्र सरकार से आवश्यक सहयोग और यथासंभव आर्थिक सहायता/अनुदान प्रदान करने का आग्रह किया।

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने हर सम्भव सहयोग के प्रति मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को आश्वस्त किया।

  • Related Posts

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी ने किया श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत हरिद्वार। श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल के अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद बाबा हठयोगी…

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    हिंदी दिवस महोत्सव का हुआ भव्य समापन स्थायी लोक अदालत हरिद्वार व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में हुआ विधिक जागरूकता व साक्षरता शिविर का आयोजन हरिद्वार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 6 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 7 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में इंजीनियर्स डे पर भव्य कार्यक्रम आयोजित: समाज हित और देश निर्माण के लिए AI एवं ग्रीन टेक्नोलॉजी के उपयोग का आह्वान

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 10 views

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 8 views

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 12 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 12 views