मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में मानसा देवी व चण्डी देवी मन्दिर में श्रृदालुओं को समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराये जाने के लिए जिलाधिकारी मयूर एवं दीक्षित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल न किया स्थलीय निरिक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

*डीएम/एसएसपी ने मां मनसा देवी से हरकी पौड़ी तक पद यात्रा करते हुए किया निरीक्षण*

*दोनों मन्दिर के मन्दिर परिसर एवं पैदल मार्ग में अतिक्रमण को हटाने के दिये निर्देश।*

*मन्दिर परिसर में झूलते विद्युत तारों को हटाने के दिये निर्देश।*

*मन्दिर परिसर में श्रृदालुओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए सुव्यवस्थति ढंग से कराये जाए दर्शन।*

*मन्दिरों में श्रद्धालुओं के रुकने क्षमता का हो साइंटिफिक आंकलन*

*मन्दिर में श्रृदालुओं के दर्शन लिए व्यस्थायें सुव्यवस्थति ढंग से करने के लिए मन्दिर समिति पुलिस एवं वन विभाग एवं जिला प्रशासन के साथ संयुक्ति बैठक करने के दिये निर्देश।*

*मां मनसा देवी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाएं सुनिश्चित करने व भीड़ नियंत्रण हेतु श्रद्धालुओं की गणना के लिए एआई बेस कैमरे लगाने के निर्देश*

हरिद्वार 28 जुलाई 2025- मां मनसा देवी एवं चण्डी देवी में दर्शन करने आने वाले श्रृदालुओं को सुगमता से दर्शन करने एवं सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थति ढंग से करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने मनसा देवी का पैदल निरिक्षण कर मन्दिर समिति एवं सम्बन्धित अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मनसादेवी का निरिक्षण करते हुए मन्दिर समिति के पदाधिकारियों को निर्देश दिये कि मन्दिर परिसर में जो भी दुकानें संचालित हो रही है उन दुकानों को तत्काल हटाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रथम तक में स्थापित दुकान को श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु बंद करते हुए बैठने की व्यस्था करने व प्राथमिक उपचार सम्बन्धी सुविधाएं विकसित करने को कहा। उन्होंने मन्दिर समिति एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये है कि मन्दिर में आने वाले श्रृदालुओं को सुव्यवस्थति ढंग से दर्शन कराये जाने हेतु बैठक कर इसका प्लान तैयार कर ले।उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि मन्दिर परिसर में उपलब्ध स्थाने के अनुसार ही श्रृदालुओं के दर्शन कराया जाएं अनावश्यक भीड़ न लगने दी जाएं, श्रृदालुओं की संख्या सीमित कराई जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि पैदल मार्ग में किसी भी प्रकर का अतिक्रमण न हो ताकि श्रद्धालुओं के सरल सुगम आवागमन हेतु प्रॉपर स्थान मिले। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि पुजारी व अन्य स्टाफ के वाहन मनसा देवी परिसर के स्थान पर मनसा देवी चौकी के पास ही पार्क किए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि मन्दिर परिसर एवं सड़क किनारे वाहन किसी भी दशा में खडे़ न किए जाये। उन्होंने मन्दिर परिसर से लेकर पैदल मार्ग में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित हो। उन्होंने पैदल मार्ग में श्रृदालुओं को पीने के पानी की व्यवस्था एवं बैठने की व्यवस्था एवं शौंचालय की व्यवस्था को स्थान चिन्हित किये जाने के निर्देश दिये।

उन्होंने मनसा देवी हेतु पैदल यात्रा के लिए सीढ़ियों के स्थान पर दूसरे पैदल मार्ग का उपयोग करने, सीढ़ी मार्ग को आपात स्थिति के लिए रिजर्व रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने मां मनसा देवी से हरकी पौड़ी तक पैदल चलकर निरीक्षण करते हुए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

चण्डी देवी मन्दिर का निरिक्षण के दौरान मन्दिर समिति के प्रदाधिकारियों को मन्दिर परिसर में जो भी दुकानें मार्ग को अवरूद्व कर रही है उन्होंने हटाने के र्निदेश दिये जिससे कि श्रृदालुओं को सुगमता से मां चण्डी देवी के दर्शन हो सके उन्होंने यह भी र्निदेश दिये कि श्रृदालुओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं मन्दिर परिसर में जो भी विद्युत लाईने झूल रही है उन्हें दुरूस्त करने के र्निदेश दिये।

उन्होंने कहा कि मन्दिर में आने वाले श्रृदालुओं को सुगमता से दर्शन के लिए व्यवस्थाओं को सुदृढ़ कराये जाने के लिए मन्दिर के पदाधिकारियों पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की जाए जिसके लिए सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थति ढंग से किया जा सकें।

निरिक्षण के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी वैभव कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर पंकज गैरोला, पुलिस उपाधीक्षक नगर शिशुपाल सिंह नेगी, सीओ एसपी बलूनी,महंत भवानी नन्द गिरी, पुजारी महेश दूबे,हरिद्वार कोतवाली एसएचओ रितेश शाह, श्यामपुर एसएचओ नितेश शर्मा,हरकी पौड़ी चौकी इंचार्ज संजीत कंडारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    दक्षेश्वर महादेव मंदिर से हरकी पैड़ी तक दंडवत करते हुए पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु, कुंभ-2027 की भव्यता और राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए करेंगे प्रार्थना 31 अक्टूबर को हरकी पैड़ी पर…

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    करवाचौथ के दिन अवकाश के बीच भी किया स्थलीय निरीक्षण, पंतद्वीप से चंडी चौक तक व्यवस्थाएं परखीं, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश हरिद्वार। आसमान से बरसती बारिश, करवाचौथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 3 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 8 views

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 6 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 8 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 8 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 7 views