महिला समाज की रोशनी, परन्तु उस रोशनी की चमक हैं पुरुष : डॉ सरोज शर्मा  

महाविद्यालय में बड़े उत्साह से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस

19 नवम्बर 2025

हरिद्वार

एस एम जे एन महाविद्यालय में आज हर्षोल्लास से केक काटकर अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए अंग्रेजी विभाग की प्राध्यापिका डॉ सरोज शर्मा ने कहा कि आज के समाज में यदि महिला सशक्तिकरण संभव हो पाया हैं तो उसके पीछे पुरुष का बहुत बड़ा योगदान रहा हैं। उन्होंने कहा कि हमेशा से महिला को समाज में रोशनी के रूप में कहा गया हैं परन्तु उस रोशनी में जो चमक होती हैं उसके पीछे पुरुष का योगदान होता हैं।

अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस पर डॉ मीनाक्षी शर्मा, डॉ रजनी सिंघल, डॉ लता शर्मा, डॉ पल्लवी राणा , श्रीमती रुचिता सक्सेना, डॉ पद्मावती तनेजा आदि ने भी अपने अपने विचार रखे।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि आज सम्पूर्ण विश्व में अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया जा रहा है, जो पुरुषों के सकारात्मक योगदान, उनके कल्याण, और उनके सामने आने वाली चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित करने वाला एक विशेष दिन है। इस दिन का उद्देश्य पुरुषों के स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देना, लैंगिक समानता को प्रोत्साहित करना और समाज में पुरुषों की भूमिका को पहचानना है। प्रो बत्रा ने कहा की भारतवर्ष में अधिकतर यह देखा गया हैं कि पुरुष अपने मन की बातों को साझा करने से बचते हैं और मानसिक स्वास्थ्य को परिवार से अक्सर छिपाते हैं। उन्होंने कहा आज का यह दिन पुरुष वर्ग को अपने मन की बात साझा करने के लिए प्रोत्साहित करने का दिन हैं।

इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ संजय कुमार माहेश्वरी ने कहा कि मेंस डे का विचार पहली बार 1990 के दशक में सामने आया था, फिर 1999 में त्रिनिदाद और टोबैगो के प्रोफेसर डॉ. जेरोम तिलकसिंह ने इसे ऑफिशियली अनाउंस किया था। अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस उन समस्याओं पर रोशनी डालता है, जिन्हें अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है।

इस अवसर पर प्रो जे सी आर्य, डॉ शिवकुमार चौहान, डॉ विजय शर्मा, वैभव बत्रा, दिव्यांश शर्मा, विनीत सक्सेना, यादविंदर सिंह, पंकज भट्ट, डॉ पुनिता शर्मा, डॉ मोना शर्मा, डॉ रेनू सिंह, डॉ विनीता चौहान, डॉ आशा शर्मा, कार्यालय अधीक्षक मोहन चंद्र पाण्डेय, प्रिंस श्रोत्रिय, संदीप सकलानी आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला तैयारियों की समीक्षा

    *दिव्य, भव्य और ऐतिहासिक होगा कुंभ मेला : मुख्यमंत्री* *श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगमता और सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- जिसके लिए होंगे सभी जरूरी प्रबंध* *मेले की तैयारियों को समयबद्ध…

    माता लाल देवी का 103वां जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न

    हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार के उत्तरी क्षेत्र स्थित सप्तसरोवर में अवस्थित लाल माता वैष्णो देवी मंदिर में माता लाल देवी जी का 103वां जन्मोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला तैयारियों की समीक्षा

    • By Admin
    • February 21, 2026
    • 3 views

    माता लाल देवी का 103वां जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न

    • By Admin
    • February 21, 2026
    • 5 views

    मेलाधिकारी ने कुंभ मेला को लेकर हरिद्वार रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर रेलवे द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    • By Admin
    • February 20, 2026
    • 4 views

    वैश्विक तनाव से दूर मेधा का परिचय दे रहे युवा ही हैं सशक्त भारत की नींव: श्रीमहन्त डॉ रविन्द्र पुरी 

    • By Admin
    • February 20, 2026
    • 6 views

    मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल

    • By Admin
    • February 20, 2026
    • 6 views

    संतों और सनातन का अपमान सहन नहीं किया जाएगा-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

    • By Admin
    • February 17, 2026
    • 5 views