भारतीय ज्ञान परंपरा से युवाओं का उत्थान विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन

हरिद्वार : श्री भगवानदास संस्कृत महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा से युवाओं का उत्थान विषय पर केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के सहयोग से राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन हरिद्वार की महापौर श्रीमती किरण जैसल ने दीप प्रज्वलित कर किया, उन्होंने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा एक सागर है जिसमें सब प्रकार का ज्ञान समाहित है। आधुनिक परिप्रेक्ष्‍य में युवाओं को भारतीय ज्ञान परंपरा के महत्व से अवगत कराना अत्यंत आवश्यक है। आज हमारे समाज के युवा नशा आदि विकारों से ग्रस्त हैं उन्हें अपनी भारतीय परंपरा के गौरव का ज्ञान करना आवश्यक है। वक्ता के रूप में उपस्थित डॉक्टर सर्वेश कुमार तिवारी ने कहा कि युवाओं को चरित्र की रक्षा अवश्य करनी चाहिए। चरित्र के बिना मनुष्य का कोई मूल्य नहीं है वर्तमान में धन को महत्व दिया जाता है जबकि समाज का मूल चरित्र है। डॉ मुकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा 14 विद्याओं और 64 कलाओं से शोभित है। हमारी नई शिक्षा नीति में इस ज्ञान परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है, युवाओं के बिना हम भारतीय ज्ञान परंपरा को आगे नहीं बढ़ा पाएंगे। लॉर्ड मैकाले की शिक्षा नीति ने हमारी संस्कृति को समाप्त करने का प्रयास किया था। अब भविष्य भारतीय ज्ञान परंपरा का है। डॉ बबलू वेदालंकार ने कहा कि युवाओं का उत्थान गुरुकुल शिक्षा से संभव है, क्योंकि गुरुकुल में निरन्‍तर छात्र गुरु के सान्निध्य में रहता है। वर्तमान शिक्षा प्रणाली युवाओं को धन अर्जित करना तो सिखाती है परंतु मनुष्य बनना नहीं सिखाती। वैदिक शिक्षा प्रणाली युवाओं को मनुष्य बनाना सिखाती है। मसूरी से उपस्थित डॉ प्रमोद कुमार भारतीय ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा किसी धर्म, जाति, वर्ग विशेष के उत्थान की कामना नहीं करती है अपितु यह परंपरा मनुष्यमात्र के उत्थान के लिए है। डॉ हरिगोपाल शास्त्री ने कहा कि आज युवा भारतीय संस्कृति एवं ज्ञान को समझना नहीं चाहता है, यदि भारत को सिरमौर बनाना है तो युवाओं को भारतीय ज्ञान परंपरा को पढ़ना होगा। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ ओमप्रकाश भट्ट ने कहा कि युवा पीढ़ी अवसाद से ग्रस्त होती जा रही है। आधुनिक युवा संस्कारों से हीन है, भारतीय ज्ञान परंपरा में 16 संस्कार बताए गए हैं, जिनके माध्यम से मनोवांछित संतान प्राप्त की जा सकती है। भारतीय ज्ञान परंपरा पूर्णतया वैज्ञानिक है। पाश्चात्य संस्कृति के अनुयायियों ने इस ज्ञान परंपरा पर हमेशा कुठाराघात किया है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ विजेन्‍द्र कुमार सिंहदेव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा डॉ निरंजन मिश्रा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी वक्ताओं का धन्यवादज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ रवीन्‍द्र कुमार वे डॉ आशिमा श्रवण ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. मञ्जु पटेल, डॉ संजीव कुमार, डॉ अतुल चमोला, डॉ. आलोक कुमार सेमवाल, डॉ. अङ्कुर कुमार आर्य, श्री शिवदेव आर्य, श्री आदित्य प्रकाश, डॉ. सुमन्त कुमार सिंह, श्री नरेश भट्ट, श्री मनोज कुमार, श्री अतुल मैखुरी आदि छात्र व कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पर्यावरण मानव एवं उत्थान समिति ने दर्जाधारी मंत्री नितिन गौतम का किया भव्य स्वागत

    ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ करूंगा कार्य : नितिन गौतम हरिद्वार, उत्तरी हरिद्वार स्थित हाईवे के एक होटल में पर्यावरण मानव एवं उत्थान…

    प्रधानमंत्री मोदी के गौरवशाली कार्यकाल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया गंगा पूजन

    हरिद्वार, 10 जून। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने के गौरवपूर्ण अवसर पर बुधवार को भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पर्यावरण मानव एवं उत्थान समिति ने दर्जाधारी मंत्री नितिन गौतम का किया भव्य स्वागत

    • By Admin
    • June 11, 2026
    • 3 views

    प्रधानमंत्री मोदी के गौरवशाली कार्यकाल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया गंगा पूजन

    • By Admin
    • June 10, 2026
    • 3 views

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • June 10, 2026
    • 5 views

    तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर का सफल समापन, किसान एकता का दिखा अभूतपूर्व उत्साह

    • By Admin
    • June 8, 2026
    • 4 views

    कुंभ-2027: निरंजनी अखाड़ा के अध्यक्ष महंत रविन्द्र पुरी के नेतृत्व में संतों के एक दल ने कुंभ मेला की तैयारियों का लिया जायजा, नवनिर्माणाधीन घाटों का किया निरीक्षण

    • By Admin
    • June 8, 2026
    • 6 views

    न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ एवं सुदृढ़ बनाने में “जूडिशियम 2.0” महत्वपूर्ण पहल : मुख्यमंत्री

    • By Admin
    • June 7, 2026
    • 4 views