भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र

संकल्प पत्र जनता के सभी हितों का ध्यान रखा गया है-मदन कौशिक

हरिद्वार, 18 जनवरी। हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, नगर विधायक मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, जिलाअध्यक्ष संदीप गोयल, निगम चुनाव प्रभारी ज्योति प्रसाद गैरोला, मेयर प्रत्याशी किरण जैसल, पूर्व मेयर मनोज गर्ग एवं चुनाव संचालन समिति अध्यक्ष विमल कुमार ने हरिद्वार नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया। ज्वाालपुर स्थित होटल में संकल्प जारी करते हुए नगर विधायक मदन कौशिक ने बताया कि संकल्प पत्र में हरिद्वार की जनता के समस्त हितों को ध्यान में रखा गया है और सुझाव पेटी के माध्यम से एकत्र किए गए जनता जनार्दन के सुझावों को भी समाहित किया गया है। जिससे हरिद्वार के सम्पूर्ण विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि यह संकल्प पत्र न केवल हरिद्वार के विकास के प्रति ट्रिपल इंजन सरकार की मजबूत प्रतिबद्धता का प्रतीक है, बल्कि आगामी 5 वर्षों के लिए प्रत्येक नागरिक के जीवन स्तर को सुधारने की भरोसेमंद गारंटी भी है। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि हम धर्म नगरी हरिद्वार को एक भव्य विश्व स्तरीय आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित करेंगे। जिसके अंतर्गत लाइव एवं साउंड शो, वार्षिक सनातन फिल्म महोत्सव का आयोजन, आधुनिक आवासीय सुविधा सुनिश्चित करेंगे। नगर निगम द्वारा लगाए गए सभी करो और शुल्कों की समीक्षा करने हेतु एक समिति का गठन करेंगे। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने बताया कि शहर की आंतरिक परिवहन व्यवस्था का सुधार करेंगे और वर्तमान परिवहन व्यवस्था में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को भी जोड़ेंगे। ट्रैफिक की समस्या समाधान के लिए नए ऑटो और ई-रिक्शा स्टैंड स्थापित करेंगे। हरिद्वार के पंचपुरी क्षेत्र के सभी प्रमुख स्थानों पर कम्युनिटी सेंटर स्थापित करेंगे। जो निवासियों के लिए सामाजिक योजना एवं कम्युनिटी एक्टिविटी के लिए स्थान की व्यवस्था करेगा। जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का यह घोषणा पत्र शहर के लगभग 1100 से भी अधिक नागरिकों के सुझाव के आधार पर बनाया गया है। भारतीय जनता पार्टी आम जनमानस की आवश्यकताओं के आधार पर ही कार्य करने जा रही है। मेयर प्रत्याशी किरण जैसल ने कहा कि हरिद्वार की जनता की अनुरूप ही हरिद्वार नगर निगम को आगे ले जाने का काम करेंगी एवं हरिद्वार नगर निगम को प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ निगमो में स्थान दिलाने का कार्य करेंगी।

  • Related Posts

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    दक्षेश्वर महादेव मंदिर से हरकी पैड़ी तक दंडवत करते हुए पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु, कुंभ-2027 की भव्यता और राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए करेंगे प्रार्थना 31 अक्टूबर को हरकी पैड़ी पर…

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    करवाचौथ के दिन अवकाश के बीच भी किया स्थलीय निरीक्षण, पंतद्वीप से चंडी चौक तक व्यवस्थाएं परखीं, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश हरिद्वार। आसमान से बरसती बारिश, करवाचौथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 20 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 25 views

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 10 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 11 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 12 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 9 views