फिल्म कलाकार हेमंत पांडे पहुंचे हरिद्वार, श्री महंत रविंद्र पुरी से लिया आशीर्वाद

हरिद्वार। उत्तराखंड फिल्म विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और प्रसिद्ध फिल्म-टीवी अभिनेता हेमंत पांडे ने पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज से भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस मौके पर श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज ने हेमंत पांडे को माता की पावन चुनरी ओढ़ाकर उनका स्वागत किया और उन्हें भविष्य की योजनाओं के लिए आशीर्वाद प्रदान किया। भेंट के दौरान हेमंत पांडे ने अपनी आगामी फिल्म परियोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी, जो उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में फिल्माई जाएगी।

हेमंत पांडे ने बताया कि उनकी फिल्म उत्तराखंड की संस्कृति, प्रकृति और सामाजिक चुनौतियों को केंद्र में रखकर बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के दुर्गम क्षेत्रों में लगातार हो रहे युवाओं के पलायन को रोकने के लिए वे प्रयासरत हैं। उनकी यह फिल्म भी इसी मुद्दे को उजागर करेगी और पहाड़ों में रोजगार और विकास की संभावनाओं को दर्शाएगी।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अवनीश प्रेमी और वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. विशाल गर्ग भी उपस्थित रहे।

हेमंत पांडे ने श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आध्यात्मिक आशीर्वाद और सामाजिक मार्गदर्शन से उन्हें नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है। उन्होंने उत्तराखंड के युवाओं से अपील की कि वे अपने गांव-घरों में रहकर ही विकास की नई इबारत लिखें।

  • Related Posts

    शिव शक्ति मंदिर समिति के 26वें वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया 

    धार्मिक आयोजन हमारे संस्कृति, परंपरा और सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं:मदन कौशिक हरिद्वार। विवेक विहार कॉलोनी स्थित शिव शक्ति मंदिर समिति द्वारा 26वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर हर वर्ष…

    गुरु पर विश्वास रख पूर्ण समर्पण का भाव युवाओं के लिए आवश्यक: श्री महन्त डॉ रविन्द्र पुरी 

    कर्त्तव्यपरायण होना जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि: प्रो प्रतिभा मेहता प्रो सुनील कुमार बत्रा को मिला आउटस्टैंडिंग लीडरशिप अवार्ड हरिद्वार 4 अप्रैल 2026 आज एस. एम. जे. एन. महाविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिव शक्ति मंदिर समिति के 26वें वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया 

    • By Admin
    • April 5, 2026
    • 9 views

    गुरु पर विश्वास रख पूर्ण समर्पण का भाव युवाओं के लिए आवश्यक: श्री महन्त डॉ रविन्द्र पुरी 

    • By Admin
    • April 4, 2026
    • 5 views

    स्वतंत्र पुरी धाम आश्रम में 38वाँ गुरु स्मृति महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया

    • By Admin
    • April 4, 2026
    • 6 views

    युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बनने पर भोला शर्मा का संतों ने किया भव्य स्वागत, दिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • April 3, 2026
    • 5 views

    प्रेस क्लब कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

    • By Admin
    • April 2, 2026
    • 5 views

    श्री बालाजी जन्मोत्सव पर प्राचीन हनुमान मंदिर हनुमान घाट में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

    • By Admin
    • April 2, 2026
    • 11 views