प्रयागराज में सीएम धामी ने ज्ञान महाकुंभ “भारतीय शिक्षा : राष्ट्रीय संकल्पना” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सेक्टर-08, प्रयागवाल मार्ग, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में आयोजित ज्ञान महाकुंभ “भारतीय शिक्षा : राष्ट्रीय संकल्पना” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के प्रचार प्रसार के लिए ज्ञान महाकुंभ का आयोजन किया गया है। जिससे हमारे युवाओं, आने वाली पीढ़ी को शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशा प्रदान होगी। महाकुंभ के साथ ज्ञानकुंभ का आयोजन देश को नई दिशा देगा। यह हमारे लिए ऐतिहासिक क्षण है कि अनेकों विकास कार्य आज हमारे देश के अंदर हो रह हैं। आज भारत निरंतर आगे बढ़ रहा है। भारत हर क्षेत्र में नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड की राज्य सरकार ने देश की आजादी के बाद सबसे पहले उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू कर सभी देवभूमिवासियों के लिए समान कानून लागू किए हैं। देवभूमि में किसी भी धर्म, जाति के रहने वाले लोगों के लिए अब समान कानून होंगे। जो संकल्प हमारी सरकार ने जनता के सामने रखा, उसे हमने पूरा किया है। कई लंबे अध्ययन के बाद हमने राज्य में यूसीसी लागू किया है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबले, डॉ. वी नारायण, श्री आर.एस वर्मा, श्री संजय एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    जलवायु परिवर्तन संपूर्ण विश्व के लिए एक गंभीर चुनौती के रूप में सामने खड़ा है:धामी

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वाडिया इंस्टीट्यूट में जलवायु परिवर्तन एवं नवीकरणीय ऊर्जा- चुनौतियाँ और समाधान’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में शामिल हुए। सीएम ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा…

    प्रदेश के 23 हजार लोगों ने दी टीबी को मात: डॉ. धन सिंह रावत

    *11 हजार निःक्षय मित्र बने टीबी मरीजों के संकटमोचक* *कहा, प्रदेशभर में 29 हजार टीबी मरीज किये गये चिन्हित* देहरादून, 11 मार्च 2025 राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत प्रदेश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जलवायु परिवर्तन संपूर्ण विश्व के लिए एक गंभीर चुनौती के रूप में सामने खड़ा है:धामी

    • By Admin
    • March 11, 2025
    • 3 views

    प्रदेश के 23 हजार लोगों ने दी टीबी को मात: डॉ. धन सिंह रावत

    • By Admin
    • March 11, 2025
    • 4 views

    मुख्यमंत्री ने किया चार हेली सेवाओं का शुभारंभ

    • By Admin
    • March 11, 2025
    • 4 views

    उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के होली मिलन समारोह में उमड़ा उत्साह, पत्रकारों को दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • March 11, 2025
    • 4 views

    उत्तराखण्ड में डेस्टिनेशन वेडिंग को बढ़ावा देने की तैयारी

    • By Admin
    • March 10, 2025
    • 5 views

    मुख्यमंत्री ने दिए ‘फिट उत्तराखंड’ अभियान चलाने के निर्देश

    • By Admin
    • March 10, 2025
    • 5 views