प्रदेश के शहरी विकास मंत्री डॉ0 प्रेम चन्द अग्रवाल ने उधमसिंह नगर जिला विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

प्रदेश के शहरी विकास मंत्री डॉ0 प्रेम चन्द अग्रवाल ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में उधमसिंह नगर जिला विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

मंत्री ने कहा कि प्रदेश भर के प्राधिकरणों की समय-समय पर समीक्षा बैठकें की जाती रही हैं जिसमें आज उधमसिंह नगर जिला विकास प्राधिकरण के अंतर्गत किये जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि किच्छा में लगभग 09 करोड़ 63 लाख रूपये में बस अड्डे का निर्माण किया जा रहा है जबकि खटीमा में लगभग 08 करोड़ 27 लाख रूपये में बस अड्डा लगभग पूर्ण होने की कगार पर है वहीं काशीपुर में पन्त पार्क का निर्माण भी लगभग पूर्ण हो चुका है। इसके साथ ही खटीमा में लगभग 25 लाख रूपये के दीनदयाल पार्क का निर्माण कार्य भी पूर्ण हो चुका है। खटीमा में लगभग 01 करोड़ रूपये से निर्मित कुष्ठ आश्रम का कार्य भी पूर्ण हो चुका है।

आवास विकास मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास विकास योजना के अंतर्गत 1872 ईडब्ल्यूएस आवासों को 31 मार्च 2025 तक पूर्ण करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि रूद्रपुर में लगभग 51 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले ट्रांसपोर्ट नगर को विकसित किये जाने हेतु 46 एकड़ भूमि उपलब्ध करायी गई है जिसपर कार्ययोजना तैयार की जा रही है तथा जल्द ही इस पर कार्य प्रारंभ किया जायेगा।

मंत्री ने कहा कि आवास विकास विभाग द्वारा दो प्रकार के नक्शों की स्वीकृति प्रदान की जाती है जिसमें आवासीय भवनों हेतु 15 दिन तथा व्यावसायिक भवनों के नक्शों को 01 माह के अन्दर स्वीकृति प्रदान की जाती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नक्शों पर एक ही बार में आपत्तियां लगाई जाएं तथा उपभोक्ताओं को किसी भी तरह से अनावश्यक परेशान न किया जाए।

मंत्री ने कहा कि उधमसिंह नगर जिला विकास प्राधिकरण के अन्तर्गत काफी समय से स्टाफ की कमी बनी हुई थी वर्तमान में जेई की 07 नियुक्तियां उधमसिंह नगर जिला विकास प्राधिकरण में की गई हैं जिससे विकास कार्यों में तेजी के साथ-साथ पारदर्शिता भी बनी रहेगी। मंत्री ने कुछ नये विकास कार्यों जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में वेयरहाउस निर्माण, रूद्रपुर में रोड बाईडिंग का कार्य, नगर निकाय क्षेत्रों में पार्कों के सौन्दर्यीकरण आदि के लिए भी अधिकारियों को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिये।

आवास विकास मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा कार्यों को ससमय पूर्ण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से नवाचार को बढ़ावा देने की भी अपील की। उन्होंने उधमसिंह नगर जिला विकास प्राधिकरण के अन्तर्गत हो रहे विकास कार्यों को जनता के बीच फ्लैस, बोर्ड, होर्डिंग तथा स्लाइड आदि के माध्यम से प्रचारित करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष, उधमसिंह नगर जिला विकास प्राधिकरण, जयकिशन, सचिव पंकज उपाध्याय तथा अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    *कुम्भ क्षेत्र में एनएच से जुड़ी परियोजनाओं को अविलंब पूरा करें : मेला अधिकारी* *सभी सड़कों पर ब्लैक टॉप, सुरक्षा व सौंदर्यीकरण तथा चौराहों के सुधार के निर्देश* *रेलवे स्टेशनों…

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    हरिद्वार। परम् पूज्य संत शिरोमणि आचार्य 108 विद्यासागर जी महाराज की परम शिष्या, परम पूज्य आर्यिका 105 पूर्णमति माता जी के सानिध्य में आयोजित 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान (विश्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 3 views

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 5 views

    पैसों से सुख नहीं खरीदा जा सकता : आर्यिका पूर्णमति

    • By Admin
    • March 11, 2026
    • 6 views

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    • By Admin
    • March 10, 2026
    • 4 views

    प्रेमनगर आश्रम में आचार्य समयसागर जी का 46वां दीक्षा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 4 views

    मौलाना अब्दुल सलीम के बयान पर भड़के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 6 views