प्रज्ञेश्वर महादेव में सर्वे भवन्तु सुखिनः के भाव से हुआ महाभिषेक

गायत्री परिवार के प्रमुखद्वय ने किया शिवाभिषेक

हरिद्वार २६ फरवरी।

महाशिवरात्रि के अवसर पर गायत्री परिवार प्रमुखद्वय डॉ. प्रणव पण्ड्या एवं शैलदीदी ने त्रिकालदर्शी महादेव का सर्वे भवन्तु सुखिनः के भाव से महाभिषेक किया। गायत्री परिवार के हजारों श्रद्धालुओं के प्रतिनिधि के रूप में उन्होंने रुद्राष्टकम्, पुरुष सूक्त व अन्य वैदिक कर्मकांड के साथ पूजन किया।

इस अवसर पर अपने संदेश में अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख व देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. पण्ड्या ने कहा कि कई संयोग के साथ महाशिवरात्रि का पर्व मनाया गया। भावपूर्ण पूजन से मनुष्य के भीतर के संभावनाएँ जाग्रत होते हैं। विवि की संरक्षिका शैलदीदी ने कहा कि स्वयं कम से कम साधनों से काम चलाते हुए दूसरों को बहुमूल्य उपहार का दान देना एवं ऐसे कृत्यों से मन को प्रफुल्लित रखे रहना शिव के प्रमुख गुण हैं। युवा आइकान डॉ चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि महाशिवरात्रि आध्यात्मिक दृष्टि से सबसे ज्यादा समृद्ध पर्व है। शव को शिव में तथा रात्रि को महाशिवरात्रि में बदलने के लिए यह महापर्व मनाया जाता है।

संगीत विभाग के भाइयों ने सुमधुर शिव आराधना से सम्पूर्ण परिसर को मंत्रमुग्ध कर दिया, तो वहीं सितार, शंख व डमरू की झंकार ने श्रद्धालुओं के अंदर के तार को झूमने के लिए उल्लसित किया। शुभ और कल्याणकारी चिंतन, चरित्र एवं आकांक्षाएँ और शिव की आराधना व सान्निध्य प्राप्त करने के उद्देश्य से प्रज्ञेश्वर महादेव में विशेष पूजन का क्रम दिन भर चलता रहा।

इस दौरान विभिन्न देशों से आये शिवभक्तों सहित देवसंस्कृति विवि के समस्त स्टाफ, विद्यार्थियों, शांतिकुंज के अंतेःवासी कार्यकर्त्ता एवं भारत के कोने-कोने से आये शिव भक्त मौजूद रहे। उधर शांतिकुंज स्थित शिवालय में भी भक्तिभाव से शिवाभिषेक किया गया।

  • Related Posts

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    *कुम्भ क्षेत्र में एनएच से जुड़ी परियोजनाओं को अविलंब पूरा करें : मेला अधिकारी* *सभी सड़कों पर ब्लैक टॉप, सुरक्षा व सौंदर्यीकरण तथा चौराहों के सुधार के निर्देश* *रेलवे स्टेशनों…

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    हरिद्वार। परम् पूज्य संत शिरोमणि आचार्य 108 विद्यासागर जी महाराज की परम शिष्या, परम पूज्य आर्यिका 105 पूर्णमति माता जी के सानिध्य में आयोजित 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान (विश्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 3 views

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 5 views

    पैसों से सुख नहीं खरीदा जा सकता : आर्यिका पूर्णमति

    • By Admin
    • March 11, 2026
    • 7 views

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    • By Admin
    • March 10, 2026
    • 5 views

    प्रेमनगर आश्रम में आचार्य समयसागर जी का 46वां दीक्षा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 4 views

    मौलाना अब्दुल सलीम के बयान पर भड़के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 6 views