पीसीपीएनडीटी अधिनियम 1994 के अंतर्गत गठित जिला सलाहकार समिति की बैठक सीएमओ डॉ आर के सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई

पीसीपीएनडीटी अधिनियम 1994 के अंतर्गत गठित जिला सलाहकार समिति की बैठक जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर के सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में 7 नए केंद्रों के पंजीकरण हेतु आई पत्रावलियों में से 5 केंद्रों के पंजीकरण को अनुमोदित किया गया एवं 2 केंद्रों की पत्रावलियों को निरस्त किया गया। साथ है 5 केंद्रों के पंजीकरण का नवीनीकरण किया गया ।

डॉ अशोक तोमर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बताया गया कि सोशल मीडिया एवं ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से संबंधी जानकारी दिए जाने संबंधी भ्रामक विज्ञापनों पर पूर्ण रोक है, इस तरह के कोई भी ऑनलाइन विज्ञापन, यूट्यूब वीडियो, वेबसाइट , ई कॉमर्स परफॉर्म में यदि किसी भी प्रकार की भ्रूण लिंग जांच करने हेतु कोई भी उपकरण या वीडियो है तो उनके विरुद्ध पी सी पी एन डी टी अधिनिय के तहत कारवाही की जाएगी। शिकायत हेतु कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी में संपर्क करने हेतु कहां गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा कहा गया कि निरीक्षण के दौरान पी सी पी एन डी टी के पंजीकरण पर अंकित उपकरणों का मिलान केंद्र में स्थापित उपकरणों से किया जाए ताकि कोई भी अवैध मशीन का उपयोग न हो सके ।

अल्ट्रासाउंड केंद्रों के औचक निरीक्षण हेतु भी निर्देशित किया गया एवं अनियमितता पाए जाने पर कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया ।

बैठक में डॉ अशोक तोमर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ यशपाल तोमर, डॉ संदीप निगम, जिला समन्वयक रवि संदल, कुलदीप बिष्ट, विधिक सलाहकार फार्मोद अली, समाज सेवी दीपेश चंद्र प्रसाद, कनिका शर्मा, मनु शिवपुरी आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    *कुम्भ क्षेत्र में एनएच से जुड़ी परियोजनाओं को अविलंब पूरा करें : मेला अधिकारी* *सभी सड़कों पर ब्लैक टॉप, सुरक्षा व सौंदर्यीकरण तथा चौराहों के सुधार के निर्देश* *रेलवे स्टेशनों…

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    हरिद्वार। परम् पूज्य संत शिरोमणि आचार्य 108 विद्यासागर जी महाराज की परम शिष्या, परम पूज्य आर्यिका 105 पूर्णमति माता जी के सानिध्य में आयोजित 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान (विश्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 3 views

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 5 views

    पैसों से सुख नहीं खरीदा जा सकता : आर्यिका पूर्णमति

    • By Admin
    • March 11, 2026
    • 6 views

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    • By Admin
    • March 10, 2026
    • 5 views

    प्रेमनगर आश्रम में आचार्य समयसागर जी का 46वां दीक्षा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 4 views

    मौलाना अब्दुल सलीम के बयान पर भड़के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 6 views