पीएम मोदी ने राज्य सरकार को तीन वर्ष के सफल कार्यकाल पर दी बधाई

*प्रधानमंत्री ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कर्मठ और ऊर्जावान बताते हुए कहा ये तीन साल राज्य के उत्थान में बङी उपलब्धि*

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के तीन साल के सफल कार्यकाल पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

अपने बधाई संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि उत्तराखंड के कर्मठ और ऊर्जावान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में राज्य सरकार के ये तीन वर्ष ‘सेवा, सुशासन और विकास’ के रूप में समर्पित रहे हैं, जो राज्य के उत्थान में एक बड़ी उपलब्धि है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि अपनी विरासत पर गर्व के भाव के साथ आगे बढ़ता हुआ उत्तराखंड आज विकास के नए आयाम गढ़ रहा है। आज से 25 वर्ष पूर्व जिस विकास और पहचान को स्थापित करने के लिए उत्तराखंड का गठन हुआ था, आज राज्य उस दिशा में तेजी से अग्रसर है।

इसके लिए एक ठोस कार्य योजना के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे, परिवहन एवं पर्यटन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर सुविधाओं का विकास किया जा रहा है।

*उत्तराखंड का दशक साबित होगा*

प्रधानमंत्री ने प्रदेशवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा है कि

देवभूमि उत्तराखंड अपने आप में असीम संभावनाओं को समेटे हुए है। यहां की पराक्रमी और परिश्रमी जनता में वह सामर्थ्य है कि वे अपने प्रयासों से राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक लेकर जा सकें। मुझे पूरा विश्वास है कि जनशक्ति से यह दशक उत्तराखंड का होगा, जिसमें प्रदेश विकास के नए कीर्तिमान गढ़ेगा। इस नई पहचान के साथ उत्तराखंड आजादी के अमृत काल में विकसित भारत के निर्माण में अहम् भूमिका निभाएगा।

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, हमेशा उत्तराखंड के हितों के लिए चिंतनशील रहते हैं। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तराखंड लगातार विकास के नए आयाम छू रहा है। प्रधानमंत्री जी का यह संदेश हमें और भी ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा।”

पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

—-

  • Related Posts

    विश्व नमोकार महामंत्र दिवस पर वीआईपी घाट में गूंजा महामंत्र, 108 देशों में हुआ सीधा प्रसारण

    हरिद्वार। विश्व नमोकार महामंत्र दिवस के अवसर पर वीआईपी घाट हरिद्वार में जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) उत्तराखण्ड द्वारा एक भव्य और आध्यात्मिक आयोजन बड़े उत्साह एवं श्रद्धा के साथ…

    शिव शक्ति मंदिर समिति के 26वें वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया 

    धार्मिक आयोजन हमारे संस्कृति, परंपरा और सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं:मदन कौशिक हरिद्वार। विवेक विहार कॉलोनी स्थित शिव शक्ति मंदिर समिति द्वारा 26वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर हर वर्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व नमोकार महामंत्र दिवस पर वीआईपी घाट में गूंजा महामंत्र, 108 देशों में हुआ सीधा प्रसारण

    • By Admin
    • April 9, 2026
    • 3 views

    शिव शक्ति मंदिर समिति के 26वें वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया 

    • By Admin
    • April 5, 2026
    • 10 views

    गुरु पर विश्वास रख पूर्ण समर्पण का भाव युवाओं के लिए आवश्यक: श्री महन्त डॉ रविन्द्र पुरी 

    • By Admin
    • April 4, 2026
    • 6 views

    स्वतंत्र पुरी धाम आश्रम में 38वाँ गुरु स्मृति महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया

    • By Admin
    • April 4, 2026
    • 7 views

    युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बनने पर भोला शर्मा का संतों ने किया भव्य स्वागत, दिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • April 3, 2026
    • 6 views

    प्रेस क्लब कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

    • By Admin
    • April 2, 2026
    • 6 views