पहाड़ों के गांव-गधेरों में चरस तैयार कर उसे बेचने पहुंचा था हरिद्वार, तेजतर्रार हरिद्वार पुलिस ने पकड़ा, भेजा जेल

*एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के सहज नेतृत्व में शानदार काम कर रही हरिद्वार पुलिस*

*“नशामुक्त देवभूमि मिशन 2025” को सफल बनाने के लिए हरिद्वार पुलिस लगा रही है एड़ी-चोटी का जोर*

*बड़ा मुनाफा कमाने चमोली से हरिद्वार लाई जा रही थी चरस की खेप*

*चरस बेचकर अर्जित काली कमाई भी बरामद*

*रानीपुर और A.N.T.F. की संयुक्त कार्रवाई पर क्षेत्रीय स्तर पर सराहना*

*नशा तस्करी रोकने को हम लगातार प्रयासरत हैं और भी जो लोग इसमें शामिल हैं सभी को जेल भेजा जाएगा – एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल*

“नशामुक्त देवभूमि मिशन 2025” को सफल बनाकर नशा तस्करी में लगाम लगाने एवं नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजने के लिए एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा लगातार थाना प्रभारियों को कभी नरम तो कभी गरम मिजाज में आवश्यक दिशा-निर्देश देने के साथ-साथ प्रेरित भी किया जा रहा है। जिसके चलते हरिद्वार पुलिस बाखूबी नशा तस्करों को पकड़कर जेल भेज रही है।

कल दिनांक 13.11.2024 को कोतवाली रानीपुर एवं A.N.T.F. की संयुक्त टीम ने चैकिंग के दौरान नहर पटरी जमालपुर को जाने वाले रास्ते से तस्कर खिलाफ सिंह को दबोचकर उसके कब्जे से 402 ग्राम अवैध चरस (कीमती करीब ₹1,00,000/-) व चरस बेचकर कमाये गई नगदी ₹2400/- बरामद की गयी।   

*ज्यादा मुनाफे के लालच में आया हरिद्वार–*

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चरस को अपने गांव के ही गाढ़-गधेरों के आस-पास उगे भांग के पेड़/पौधों से उनकी पत्तियो को मसलकर तैयार कर बेचने का काम करता था। किसी ने उसे बताया कि प्लेन्स के एरिया में जैसे देहरादून, हरिद्वार में जाकर बेचने से ज्यादा मुनाफा मिल सकता है तो वह माल तैयार कर हरिद्वार आ गया।

*तेजतर्रार हरिद्वार ‘रानीपुर व ANTF’ पुलिस ने पकड़ा–*

लेकिन तेजतर्रार व सतर्क हरिद्वार “रानीपुर व एएनटीएफ” पुलिस ने खिलाफ सिंह को पकड़ लिया और उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

बरामदगी के आधार पर कोतवाली रानीपुर पर मु0अ0सं0 465/24 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।

*कप्तान के नेतृत्व एवं कोतवाली रानीपुर पुलिस की कार्यशैली की सराहना–*

युवाओं की नसों में जहर घोलने से रोकने पर कोतवाली रानीपुर एवं A.N.T.F. की इस शानदार उपलब्धि पर क्षेत्रीय जनता द्वारा उनकी कार्यशैली एवं कप्तान के नेतृत्व की सराहना की गई।

*पकड़े गए अभियुक्त-*

खिलाफ सिंह पुत्र स्व0 गोबिंद सिंह ग्राम वादुक थाना घाट जनपद चमोली उम्र 43 वर्ष

*बरामद माल-*

कुल 402 ग्राम चरस

(कीमत करीब- ₹1,00,000/-)

*पुलिस टीम-*

1- प्रभारी निरीक्षक रानीपुर कमल मोहन भण्डारी

2- उ0नि0 विकास रावत

3- का0 संजय रावत

4- का0 सुरेन्द्र

*ए.एन.टी.एफ. टीम-*

1- उ0नि0 रणजीत तोमर

2- हे0का0 राजवर्धन

3- हे0का0 मुकेश

4- का0 सतेन्द्र चौधरी

  • Related Posts

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    गऊघाट सुभाष घाट पर 58वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर केक काटकर की गई आतिशबाजी हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन…

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, लीलाओं और झांकियों ने मोहा मन हरिद्वार। मुरली की मधुर धुन, भजनों की स्वर लहरियां और भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी लीलाओं के मंचन से भीमगोड़ा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 3 views

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 7 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 9 views

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 9 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 14 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 17 views