नाबालिग के अपहरण की घटना को सांप्रदायिक रूप देकर माहौल खराब कर पत्थरबाजी करने पर हरिद्वार पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

*शांति व्यवस्था कायम रखने को कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के स्पष्ट निर्देश*

*पुलिस की विभिन्न टीमें मामले के खुलासे के लिए लगी हैं, कानून को अपने हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं*

*धार्मिक द्वेष की भावना भड़काने व पथराव करने पर हरिद्वार पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा*

*वीडियो फुटेज के आधार पर चिन्हित किए जा रहे पत्थरबाजी के आरोपी*

*नाबालिक व आरोपियों की तलाश में जोर-शोर से जुटीं हैं पुलिस की कई टीमें*

*मामले पर रखी जा रही है हरिद्वार पुलिस द्वारा नजर, सांप्रदायिक माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा*

*सुरक्षा के दृष्टिकोण से क्षेत्र में पुलिस व पीएसी की तैनाती*

कोतवाली लक्सर क्षेत्रांतर्गत

दिनांक 08.2.2025 को भिक्कमपुर स्थित ग्राम बाडीटीप निवासी व्यक्ति द्वारा दूसरे समुदाय के युवकों द्वारा उसकी नाबालिक बेटी का अपहरण किए जाने के सम्बन्ध में कोतवाली लक्सर पर धारा 137(2) बी0एन0एस0 के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया।

मामला अलग-अलग समुदाय से जुड़ा होने पर इस गंभीर प्रकरण का संज्ञान लेते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा एसपी देहात एवं सीओ लक्सर से वार्ता करते हुए पुलिस टीमें गठित कर घटना के शीघ्र अनावरण के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस टीम द्वारा गंभीरतापूर्वक प्रयास करते हुए अपर्ह्ता की तलाश हेतु रेलवे/बस स्टेशन व संबंधित गांव से आने-जाने वाले मार्गों पर तलाश तथा चेकिंग जारी है। टेक्निकल टीम की मदद लेते हुए सभी संभावित मार्गों के सीसीटीवी फुटेज चैक किए गए हैं जिन पर मिली लीड के आधार पर विभिन्न एंगलों पर हरिद्वार “लक्सर” पुलिस की कार्रवाई जारी है इसके साथ-साथ एफएसएल की टीम द्वारा मौके पर जाकर साक्ष्य एकत्रित किए व अन्य डिजिटल साक्ष्यों एवं सबूतों के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों से की गई पूछताछ के आधार पर पुलिस टीमें बरामदगी के लिए सभी सम्भावित स्थानो पर रवाना की गयी हैं।

कल दिनांक 09.02.2025 को उक्त प्रकरण को साम्प्रदायिक तूल देते हुये दोनों पक्षो के कुछ लोगों ने एक दूसरे के विरुद्ध पत्थरबाजी कर क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित करने पर कप्तान द्वारा कड़ा रुख अपनाया गया जिस पर कोतवाली लक्सर में आरोपियों के विरुद्ध मु0अ0सं0 188/2025 धारा 190/191(2)/191(3)/221 बी0एन0एस0 पंजीकृत कराया गया है जिसकी विवेचना जारी है।

हरिद्वार पुलिस द्वारा पत्थरबाजी एवं शांतिभंग से संबंधित उपरोक्त घटना के उपलब्ध वीडियो फुटेज के आधार पर उपरोक्त घटना में शामिल लोगों के चिन्हीकरण की कार्रवाई की जा रही है जिनके खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

मामला दो समुदायों से सम्बन्धित होने के कारण क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था कायम रखने हेतु पुलिस/पी0ए0सी0 बल को नियुक्त किया गया है।

हरिद्वार पुलिस द्वारा गंभीरतापूर्वक नाबालिक एवं आरोपियों की तलाश मैं विभिन्न दिशाओं में 10 पुलिस टीमों को रवाना किया गया है लेकिन घटना को सांप्रदायिक रूप देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    दक्षेश्वर महादेव मंदिर से हरकी पैड़ी तक दंडवत करते हुए पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु, कुंभ-2027 की भव्यता और राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए करेंगे प्रार्थना 31 अक्टूबर को हरकी पैड़ी पर…

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    करवाचौथ के दिन अवकाश के बीच भी किया स्थलीय निरीक्षण, पंतद्वीप से चंडी चौक तक व्यवस्थाएं परखीं, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश हरिद्वार। आसमान से बरसती बारिश, करवाचौथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 18 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 22 views

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 7 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 10 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 10 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 8 views