नगर क्षेत्र एवं हरकी पौड़ी क्षेत्रांतर्गत पर फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन सख्त

*जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने सीसीआर हरकी पौड़ी से लेकर मनसा देवी उड़ान खटोला गए तक किया स्थलीय निरीक्षण।*

*सड़क के किनारे बनी नालियों के ऊपर किए गए अतिक्रमण एवं लगाई गई दुकानों को नगर निगम एवं पुलिस को दिए तत्काल हटाने के निर्देश।*

*श्रद्धालुओं के सुरक्षा के दृष्टिगत मनसा देवी जाने वाले सभी सीढ़ी मार्ग को बंद करने के दिए निर्देश ।*

*हरकी पौड़ी के पास सुभाष घट एवं नाई सोता घाट पर पार्क किए जा रहे दो पहिया वाहनों को हटाने के भी दिए निर्देश।*

*हर की पौड़ी क्षेत्रगत व्यापारियों के साथ नगर निगम,पुलिस एवं एचआरडीए के अधिकारियों को दिए बैठक करने के निर्देश।*

हरिद्वार 31 जुलाई 2025 नगर क्षेत्रांतर्गत एवं हरकी पौड़ी,मनसा देवी,अपर रोड पर किए गए अतिक्रमण का आज जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया तथा सड़क किनारे बनी नालियों के ऊपर लगी दुकानों को तत्काल नगर निगम एवं पुलिस को हटाने को दिए निर्देश।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए है कि सड़क किनारे नालियों के ऊपर किसी भी तरह से अतिक्रमण न हो जिससे कि यातायात बाधित न हो।

उन्होंने हरकी पौड़ी के पास स्थित सुभाष घाट एवं नाई सोता घाट पर पार्क किए जा रहे दो पहिया वाहनों को भी दिए हटाने के निर्देश।

उन्होंने हर की पौड़ी क्षेत्रांतर्गत जो भी अवैध रूप से दुकानें संचालित हो रही है उन्हें भी तत्काल हटाने के दिए निर्देश।

उन्होंने उप जिलाधिकारी को निर्देश दिए है कि जिन स्थानों पर अवैध तरीके से कब्जा किया गया है उन स्थानों के भूमि अभिलेखों को जांच करने के दिए निर्देश ।

उन्होंने हर की पौड़ी क्षेत्रांतर्गत पार्क किए जा रहे दो पहिया वाहनों के संबंध में संबंधित व्यापारियों के साथ बैठक करने के निर्देश पुलिस,नगर निगम, एचआरडीए एवं उप जिलाधिकारी को दिए।

मां मनसा देवी मंदिर के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा की दृष्टिगत मंदिर को जाने वाली सभी सीढ़ी मार्ग को बंद करने को दिए निर्देश।उन्होंने अपर रोड से मनसा देवी उड़ान खटोला तक मार्ग में दुकानदारों द्वारा लगाई गई त्रिपाल को तत्काल हटाने के दिए निर्देश।

उन्होंने झूलते विद्युत तारों को भीं दिए दुरस्त करने के दिए निर्देश।

इस अवसर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने कहा कि व्यापारियों द्वारा सड़क किनारे नालियों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटवाया जाएगा इसके लिए पुलिस एवं प्रशासन द्वारा अवैध कब्जे को तत्काल हटाया जाएगा ,उन्होंने यह भी कहा कि जो दुकानें अवैध रूप से संचालित हो रही है ऐसी दुकानों को चिन्हित करते हुए नियमानुसार हटाने की कार्यवाही की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान मुख्य नगर आयुक्त नंदन सिंह,एसपी सिटी पंकज गैरोला, सचिव एचआरडीए मनीष कुमार सिंह,अपर मेलाधिकारी कुंभ दयानंद सरस्वती,उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ,सीओ सिटी शिशुपाल नेगी, सीओ यातायात एसपी बलूनी, एसएचओ हरिद्वार रितेश शाह,हरकी पौड़ी चौकी इंचार्ज संजीत कंडारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    श्रवण नाथ बाजार व्यापार मंडल के चुनाव संपन्न, मनोज खुराना निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

      हरिद्वार। आनंद निवास लाइब्रेरी हॉल में श्रवण नाथ बाजार व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ व्यापारी सुरेश भाटिया ने…

    एस.एम.जे.एन. पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ

    हरिद्वार 13 मार्च स्थानीय एस.एम.जे.एन. पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के सात रात्रि -दिवसीय विशेष शिविर (2026) का आज भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रवण नाथ बाजार व्यापार मंडल के चुनाव संपन्न, मनोज खुराना निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

    • By Admin
    • March 13, 2026
    • 3 views

    एस.एम.जे.एन. पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ

    • By Admin
    • March 13, 2026
    • 3 views

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 3 views

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 5 views

    पैसों से सुख नहीं खरीदा जा सकता : आर्यिका पूर्णमति

    • By Admin
    • March 11, 2026
    • 7 views

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    • By Admin
    • March 10, 2026
    • 5 views