नए साल पर नृसिंह मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

*शीतकालीन यात्रा प्रारंभ होने के बाद से करीब छह हजार यात्री कर चुके हैं दर्शन*

ज्योर्तिमठ। नए साल के पहले दिन, बुधवार को ज्योर्तिमठ (जोशीमठ) स्थित भगवान नृसिंह मंदिर और शंकाराचार्य गद्दी स्थल दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस साल शीतकालीन यात्रा प्रारंभ होने के बाद से करीब छह हजार श्रद्धालु  नृसिंह मंदिर के दर्शन कर चुके हैं।

ज्योर्तिमठ स्थित नृसिंह मंदिर, वासुदेव मंदिर, दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खास आस्था के केंद्र रहते हैं। साथ ही शंकराचार्य की शीतकालीन गद्दी भी यहीं पर स्थित है। इसलिए बुधवार को नए साल के पहले दिन साढ़े तीन सौ अधिक श्रद्धालुओं ने यहां पहुंच, नृसिंह भगवान मंदिर में दर्शन किए। बीकेटीसी के प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट ने बताया कि अब तक करीब छह हजार श्रद्धालु नृसिंह मंदिर के दर्शन कर चुके हैं। बीते दिनों औली में बर्फवारी के बाद, पयर्टकों की भीड़ बढ़ी है। इसलिए औली आने वाले पयर्टक भी नृसिंह मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। कुछ लोग पांडुकेश्वर में स्थित योग ध्यान बद्री के दर्शन करने भी पहुंच रहे हैं। इस तरह शीतकाल में लोग पयर्टन स्थलों के नजारे लेने के साथ ही बिना किसी भीड़ भाड़ के धार्मिक महत्व के मंदिरों के भी दर्शन कर रहे हैं। कुलदीप भट्ट ने बताया कि इस साल पहली बार शीतकालीन यात्रा संचालित हो रही है, इस कारण आने वाले वर्षों में शीतकाल के दौरान भी श्रद्धालुओं की अच्छी खासी संख्या गद़दी स्थलों पर पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं और पयर्टकों के लिए रहने खाने की पर्याप्त व्यवस्था है, कहीं भी किसी को कोई परेशानी नहीं है।

————————————–

*शीतकालीन यात्रा को लेकर देशभर के लोगों में उत्साह नजर आ रहा है। इस कारण सभी जगह शीतकालीन गद्दी स्थलों पर अच्छी खासी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। सरकार का प्रयास है कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत न हो।*

*पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री*

  • Related Posts

    सनातन धम का सबसे बड़ा पर्व है दीपावली:स्वामी राजराजेश्वराश्रम

    दीपावली का मूल भाव अंधकार को दूर भगाना है:स्वामी कैलाशानंद गिरि दीपावली अंधकार से प्रकार की और जाने का संदेश देती है:श्रीमहंत रविंद्रपुरी हरिद्वार, 19 सितम्बर। जगद्गुरू शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज…

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में हुए शामिल

    मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सनातन धम का सबसे बड़ा पर्व है दीपावली:स्वामी राजराजेश्वराश्रम

    • By Admin
    • October 19, 2025
    • 3 views

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में हुए शामिल

    • By Admin
    • October 19, 2025
    • 5 views

    एम सी एस बाल विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दीपोत्सव का भव्य आयोजन, रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया उत्साह

    • By Admin
    • October 18, 2025
    • 4 views

    दीपावली पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज का देशवासियों को संदेश ‘फ्रेंडली दीपोत्सव मनाएं, मिट्टी के दीए जलाएं’

    • By Admin
    • October 18, 2025
    • 6 views

    भारत की संस्कृति और सभ्यता के लिए जीवनदायिनी हैं मां गंगा: प्रो बत्रा

    • By Admin
    • October 17, 2025
    • 7 views

    रामानंद इंस्टिट्यूट क्रिकेट फाइनल फैकल्टी टीम रही विजयी

    • By Admin
    • October 17, 2025
    • 8 views