धूमधाम से मनाया गया रोटरी क्लब कनखल का 31वां स्थापना दिवस समारोह

जरूरतमंदों की मदद करना रोटरी का उद्देश्य-डा.विशाल गर्ग

हरिद्वार, 8 जुलाई। रोटरी क्लब कनखल का 31वां स्थापना दिवस समारोह सिडकुल स्थित बैंकट हॉल में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सचिव राजीव अरोड़ा ने दीप प्रज्वलित कर किया। बच्चों ने भक्ति गीत पर नृत्य के साथ प्रस्तुति दी। विशिष्ट अतिथि डा.विशाल गर्ग ने कहा कि रोटरी क्लब द्वारा ब्लड डोनेशन कैंपस, शिक्षा, शौचालय बनवाना, समय समय पर मैडिकल कैम्प सहित कई गतिविधियों का आयोजन पूरे वर्ष किया जाता है। उन्होंने कहा कि रोटरी का उद्देश्य जरूरतमंदो की मदद करना है। डा.विशाल गर्ग ने कहा कि हिंदुस्तान में रोटरी बहुत बड़ी संस्था और पूरे विश्व के अंदर रोटरी फाउंडेशन जो चैरिटी करती है। उस चैरिटी द्वारा बड़े-बड़े प्रोजेक्ट पूरे विश्व में किए जाते हैं।

रोटरी क्लब के अध्यक्ष हरपाल सिंह ने बताया कि रोटरी का मकसद जन सेवा करना है। सभी के सहयोग से जनसेवा के कार्यो को आगे बढ़ाया जाता है। और उनके साथी नए सदस्यों का स्वागत किया और धन्यवाद। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रीटा कालरा (डिस्ट्रिक्ट गवर्नर) क्लब के प्रेसिडेंट हरपाल सिंह, क्लब सेक्रेटेरी राजीव अरोड़ा, क्लब ट्रेजर चेतन घई, साहिल चावला, मनोज सुबुद्धि, अक्षय अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, डा.विशाल गर्ग, अभिषेक अरोड़ा, हनी चावला, अनिल खुराना, विवेक गर्ग, अनुभव गर्ग, अशेष सपरा, तनुज गर्ग, शिलू भाटिया, प्रवीण चावला, गौरव शर्मा, केशव जोशी, सिमरन कौर, अंशुल जैन, कपिल कुमार, बिक्रमजीत सिंह, राकेश शर्मा, सुशील मोगा, बीके सिंह, रोहित राजपूत, आलोक गर्ग, नितिन चौहान, ममता आदि शामिल रहे।

  • Related Posts

    रामानन्द इंस्टीट्यूट द्वारा दी गई पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि

    हरिद्वार, रामानन्द इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट, हरिद्वार में पुलवामा हमले की सातवीं बरसी पर शहीद हुए सुरक्षाबलों को श्रद्धांजलि दी गई। संस्थान के चेयरमैन श्रीमहंत डा० रवींद्र पुरी जी…

    मां मनसा देवी मंदिर परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर आयोजित

    हरिद्वार, धर्मनगरी हरिद्वार में श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में मां मनसा देवी चिकित्सालय परिसर में एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रामानन्द इंस्टीट्यूट द्वारा दी गई पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि

    • By Admin
    • February 14, 2026
    • 3 views

    मां मनसा देवी मंदिर परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर आयोजित

    • By Admin
    • February 14, 2026
    • 4 views

    उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

    • By Admin
    • February 14, 2026
    • 4 views

    हरिद्वार में ‘गोदान’ फिल्म का विशेष प्रदर्शन, भाजपा कार्यकर्ताओं और संत समाज ने किया समर्थन

    • By Admin
    • February 13, 2026
    • 5 views

    दिव्य और भव्य रूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ मेला-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

    • By Admin
    • February 10, 2026
    • 3 views

    आपसी एकजुटता से ही ऑटो चालकों की समस्याओं का होगा समाधान : अनिरूद्ध भाटी

    • By Admin
    • December 30, 2025
    • 15 views