देसंविवि व शांतिकुंज में पूरे उत्साह से हुआ ध्वजारोहण

हरिद्वार 27 जनवरी।

देव संस्कृति विश्वविद्यालय, गायत्री तीर्थ शांतिकुंज और गायत्री विद्यापीठ में पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। देव संस्कृति विश्वविद्यालय व गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में स्नेहसलिला श्रद्धेया शैलदीदी एवं युवा आइकॉन डॉ चिन्मय पण्ड्या ने वैदिक मंत्रोच्चारण व शंखनाद के बीच ध्वज फहराया और पूजन कर सलामी दी।

राष्ट्रीय गान के साथ विभिन्न कार्यक्रम भी हुए, जिसमें देशभक्ति से संबंधित विविध सांस्कृतिक और शैक्षिक कार्यक्रम था। विद्यार्थियों और शांतिकुंज कार्यकर्तओं ने ने मिलकर रचनात्मक प्रस्तुतियाँ दीं। इस अवसर पर स्नेहसलिला श्रद्धेया शैलदीदी और डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने अपने संदेश में राष्ट्र के प्रति श्रद्धा और समर्पण को बल देते हुए युवाओं को प्रेरित किया। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में शिक्षा और संस्कार की अहम भूमिका पर जोर दिया।

देसंविवि के कुलाधिपति व अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख श्रद्धेय डॉ प्रणव पण्ड्या ने अपने संदेश में कहा कि हमारे देश की महानता और समृद्धि में प्रत्येक व्यक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी को अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का एहसास होना चाहिए, जिससे वे राष्ट्र को समृद्ध व सशक्त बनाने में सक्रिय योगदान देंगे। शिक्षा, संस्कार और अनुशासन के माध्यम से हम समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

———————————————————

देसंविवि और ग्रहफिटी मल्टीमीडिया के बीच समझौता

हरिद्वार 27 जनवरी।

देव संस्कृति विश्वविद्यालय और मुंबई स्थित ग्रहफिटी मल्टीमीडिया प्राइवेट लिमिटेड के बीच शैक्षणिक समझौता हुआ। इस अनुबंध में देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति युवा आइकान डॉ चिन्मय पण्ड्या एवं ग्रहफिटी मल्टीमीडिया संस्थान के सीईओ श्री मुझल बी. श्रॉफ ने हस्ताक्षर किया। यह साझेदारी तीन साल की अवधि तक चलेगी और इसमें एआई, नरेटिव एआई और मल्टीमीडिया के क्षेत्र में संयुक्त अनुसंधान की दिशा में कदम बढ़ाए जाएंगे।

इसके अंतर्गत दोनों संस्थान संयुक्त अनुसंधान पहलुओं, शैक्षणिक कार्यक्रमों और तकनीकी विशेषज्ञता के आदान-प्रदान पर ध्यान केंद्रित करेंगे। इस समझौते के तहत दोनों संस्थान मिलकर २डी और ३डी एनीमेशन परियोजनाओं के साथ-साथ उच्च-स्तरीय एआई अनुप्रयोगों पर काम करेंगे। इसका उद्देश्य अनुसंधान और विकास को बढ़ावा देना है, जिसमें सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संरक्षण भी शामिल होगा। इसके अलावा सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए भी यह समझौता काम करेगा, जो कि बहुत ही मूल्यवान कदम है।

  • Related Posts

    तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर का सफल समापन, किसान एकता का दिखा अभूतपूर्व उत्साह

    हरिद्वार, 8 जून। भारतीय किसान क्रान्ति यूनियन का तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर सोमवार को उत्साह, जोश और अनुशासन के साथ संपन्न हो गया। शिविर में देश के विभिन्न राज्यों…

    कुंभ-2027: निरंजनी अखाड़ा के अध्यक्ष महंत रविन्द्र पुरी के नेतृत्व में संतों के एक दल ने कुंभ मेला की तैयारियों का लिया जायजा, नवनिर्माणाधीन घाटों का किया निरीक्षण

    *संत समाज ने सराही तैयारियां, कहा— दिव्य, भव्य और सुरक्षित होगा कुंभ* *कुंभ की गूंज सीमाओं के पार भी: जापान से आए संतों ने भी देखा हरिद्वार का बदलता स्वरूप*…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर का सफल समापन, किसान एकता का दिखा अभूतपूर्व उत्साह

    • By Admin
    • June 8, 2026
    • 3 views

    कुंभ-2027: निरंजनी अखाड़ा के अध्यक्ष महंत रविन्द्र पुरी के नेतृत्व में संतों के एक दल ने कुंभ मेला की तैयारियों का लिया जायजा, नवनिर्माणाधीन घाटों का किया निरीक्षण

    • By Admin
    • June 8, 2026
    • 4 views

    न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ एवं सुदृढ़ बनाने में “जूडिशियम 2.0” महत्वपूर्ण पहल : मुख्यमंत्री

    • By Admin
    • June 7, 2026
    • 3 views

    राष्ट्रीय लोकदल का गढ़वाल मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

    • By Admin
    • June 7, 2026
    • 4 views

    खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प

    • By Admin
    • June 6, 2026
    • 5 views

    विद्यार्थियों की शिक्षा हेतु हर संभव हर संभव मदद को तैयार महाविद्यालय: प्रो बत्रा

    • By Admin
    • June 6, 2026
    • 7 views