दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर संतों ने बांटी मिठाई

दिल्ली वासियों ने जताया देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा- स्वामी यतीश्वरानंद

हरिद्वार। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर संतों ने भूपतवाला स्थित श्री चेतन ज्योति आश्रम में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद महाराज ने कहा कि दिल्ली में बंपर बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनी है इसके लिए हम सभी दिल्ली वासियों के आभारी हैं। दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी को ऐसा नकारा की पार्टी के दिग्गज नेता भी हार गए। भाजपा की रीती – नीतियों से प्रभावित होकर दिल्ली की जनता ने भाजपा पार्टी में विश्वास जताया है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत चहुंमुखी विकास कर रहा है। श्री चेतन ज्योति आश्रम के अध्यक्ष स्वामी ऋषिश्वरानंद महाराज ने कहा कि दशकों बाद दिल्ली में कमल खिला है। दिल्ली के मतदाताओं ने विकास और भ्रष्टाचार मुक्त शासन मॉडल को चुना है। भाजपा पार्टी में सर्व समाज का हित समाहित है। भाजपा की है जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण का परिणाम है। महंत देवेंद्र दास तोमर एवं महंत शिवम् महाराज ने कहा कि दिल्ली की जनता ने भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार करते हुए भाजपा को जिताया है। केजरीवाल के झूठे वादों को जनता ने पूर्ण रूप से नकार दिया है। दिल्ली वासियों की मूलभूत समस्याओं का समाधान भाजपा सरकार में ही संभव है इस अवसर पर स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी हरिहरानंद, महंत दिनेश दास, श्रवण पांडे, अनिल जोशी, गंगाधर पन्त, प्रमोद पाल, राजेंद्र चंडी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    श्री बालाजी जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा बाजार

    हरिद्वार। बुधवार को श्री बालाजी जन्मोत्सव के पावन अवसर पर प्राचीन हनुमान मंदिर, हनुमान घाट से महंत रवि पुरी महाराज के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी…

    एचईसी कॉलेज में बीकॉम व बीए का रिजल्ट घोषित

    दिनांक 31.03.2026 श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा ंबीए पंचम सेमेस्टर एवं बीकॉम प्रथम सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्री बालाजी जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा बाजार

    • By Admin
    • April 1, 2026
    • 3 views

    एचईसी कॉलेज में बीकॉम व बीए का रिजल्ट घोषित

    • By Admin
    • March 31, 2026
    • 4 views

    श्री बालाजी हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकलेगी शोभा यात्रा

    • By Admin
    • March 30, 2026
    • 4 views

    सरस्वती शिशु मंदिर मायापुर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह आयोजित, मेयर किरण जैसल ने किया सम्मानित

    • By Admin
    • March 30, 2026
    • 5 views

    स्वामी रामानुज सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर

    • By Admin
    • March 30, 2026
    • 5 views

    धर्मेंद्र चौधरी दूसरी चुने गए हरिद्वार प्रेस क्लब के अध्यक्ष, शांतिपूर्ण संपन्न हुई चुनाव प्रक्रिया

    • By Admin
    • March 29, 2026
    • 3 views