दयालबाग में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया  

ज्योति एस, दयालबाग, आगरा।

26 जनवरी 2025 भारत के 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर दयालबाग में प्रात: काल से ही उत्साह और जोश का माहौल था। सुबह खेतों पर संत परह्यूमन योजना के बच्चों ने कल्चरल प्रोग्राम के प्रारंभ में ही देशभक्ति से ओतप्रोत आत्मरक्षा प्रदर्शन, तिरंगे के समक्छ अपनी उमंग और जोश के साथ शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा वातावरण गणतंत्र दिवस के उत्सव में रंग गया।

प्रात: खेतों के कार्य के पश्चात, परम पूज्य हुजूर प्रेम सरन सतसंगी साहब और परम आदरणीय रानी साहिबा के भण्डारा ग्राउंड पर पधारने पर S.F.G और R.A.F के वालंटियरों ने संयुक्त रूप से गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया।

भण्डारा ग्राउंड पर आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का विवरण:

कार्यक्रम की शुरुआत राधास्वामी सतसंग सभा के अध्यक्ष श्री गुर स्वरुप सूद (भूतपूर्व आईएएस) द्वारा ध्वजारोहण से की गई।

राष्ट्रगान के बाद, “सुनो भाई एक गान हमारा” – P.V और R.E.I के छात्र/छात्राओं द्वारा दयालबाग झंडा गान प्रस्तुत किया गया।

D.E.I R.E.I इंटरमीडिएट के छात्रों ने योगा पर अद्भुत प्रस्तुति दी।

D.E.I P.V Primary School & Extended Wings द्वारा “संतो वीरों की जननी, संस्कृति हो जिनकी महान” पर मनमोहक प्रस्तुति दी गई।

D.E.I नर्सरी-कम-प्ले सेंटर द्वारा पंजाबी फोक डांस “अस्सी देश दी चढ़दी लाली” मनोरंजनकारी अद्भुद प्रस्तुति दी गई ।

D.E.I School of Art & Culture के छात्रों ने “नूतन निर्माण करेंगे, इस नव्य भूमि नव भारत में अभिनव अभियान करेंगे” पर देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया।

D.E.I School of Languages के छात्रों ने “एक्शन सांग इन इंडिया (Oriya)” मनभावन प्रस्तुति दी।

D.E.I राधास्वामी सतसंग आश्रम नगर स्कूल और D.E.I डेयरी बाग प्राइमरी स्कूल के विद्यार्थियों ने “दिया है जिसने सबको सदा वह मेरा हिन्दुस्तान है” पर शानदार प्रस्तुति दी।

D.E.I प्रेम विद्यालया गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉलेज की छात्राओं ने “Incredible India” (अतुल्य भारत) विषय पर म्यूजिक (इंस्ट्रुमेंटल) के साथ अद्भुत एवं विस्मित करने वाली प्रस्तुति दी।

संत सु (परमैन) इवोल्यूशनरी स्कीम के बच्चों ने “वन्दे दयालबाग! वन्दे दयालबाग! हरित क्रांति और खुशहाली का धाम। चेतना का परम धाम।” पर भावपूर्ण प्रस्तुति दी।

रैपिड एक्शन फोर्स (R.A.F.) की महिला प्रतिभागियों ने आत्मरक्षा और अपनी शक्ति, साहस और कुशलता का प्रदर्शन किया।

Nursery & Play Center और संत परह्यूमन योजना के बच्चों को प्रसाद का वितरण किया गया।

इस अवसर पर परम आदरणीय ग्रेशस हुज़ूर एवं परम आदरणीय रानी साहिबा जी की गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम और भी शोभायमान हो गया। राधास्वामी सतसंग सभा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी, दयालबाग के सभी शिक्षण संस्थान के शिक्षक, छात्र/छात्राएं और भारी संख्या में सतसंगी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के बाद, परम पूज्य हुजूर प्रो. प्रेम सरन सतसंगी साहब और परम आदरणीय रानी साहिबा जी के निज आवास (3/23 कोठी प्रेम नगर) पर पधारने के बाद फिर से संत परह्यूमन योजना के बच्चों ने गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में शानदार कल्चरल प्रोग्राम की प्रस्तुति दी, जिससे सभी देशभक्ति के इस पावन पर्व में सराबोर हो गए।

गणतंत्र दिवस समारोह के इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण 500 से अधिक देश एवं विदेश की ब्रांचो में किया गया , लाखों सतसंगी गणतंत्र दिवस समारोह से ऑनलाइन और ऑफलाइन जुड़े रहे।

  • Related Posts

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी से मिले प्रतिनिधिमंडल ने रखा प्रस्ताव, संतों को उचित स्थान और व्यवस्था देने का किया आग्रह हरिद्वार। कुंभ-2027 में शाही स्नान की तैयारियों के बीच गुरु…

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    * हरिद्वार में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: पत्रकारिता के क्षेत्र में चुनौतियां एवं अवसर’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित * उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने वरिष्ठ पत्रकारों और सूचना अधिकारियों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 3 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 5 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 7 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 6 views

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 14 views

    नवमी पर श्रवणनाथ मठ में कन्या पूजन, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • October 19, 2026
    • 9 views