जीवन में सदैव विद्यार्थी बने रहें, तभी ज्ञान और संस्कार का विकास संभव : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी, श्रीमहंत दर्शन भारती और सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र ने किया सम्मानित, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

एलएलएम की डिग्री प्राप्त करने पर वरिष्ठ पत्रकार अनिल बिष्ट का हुआ सम्मान

हरिद्वार। मनसा देवी चरण पादुका मंदिर परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज, श्रीमहंत दर्शन भारती महाराज तथा मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने एलएलएम की डिग्री प्राप्त करने पर वरिष्ठ पत्रकार अनिल बिष्ट को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि मनुष्य को जीवनभर विद्यार्थी बने रहना चाहिए। सीखने की भावना कभी समाप्त नहीं होनी चाहिए, क्योंकि निरंतर ज्ञान अर्जित करने वाला व्यक्ति ही जीवन में सफलता, संस्कार और आत्मिक उन्नति प्राप्त करता है।

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य परंपरा का विशेष महत्व है। गुरु केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि जीवन जीने की सही दिशा भी दिखाते हैं। यदि व्यक्ति विनम्रता के साथ सीखने की प्रवृत्ति बनाए रखे तो वह हर परिस्थिति से कुछ न कुछ सीखकर स्वयं को बेहतर बना सकता है।

श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार प्राप्त करना नहीं, बल्कि उत्तम चरित्र, नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों का विकास भी होना चाहिए। विद्यार्थी जीवन में अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच अपनाकर युवा समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

श्रीमहंत दर्शन भारती महाराज ने कहा कि गुरु के सान्निध्य में प्राप्त शिक्षा व्यक्ति के जीवन को नई दिशा देती है। आध्यात्मिक ज्ञान और नैतिक संस्कारों के बिना शिक्षा अधूरी है। विद्यार्थियों को विनम्रता, सेवा और अनुशासन को अपने जीवन का आधार बनाना चाहिए।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। यदि उनमें सीखने की जिज्ञासा, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित हो जाए तो वे समाज और राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।

सीओ भावना कैंथोला ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति को जागरूक, जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बनाती है। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहते हुए कानून का सम्मान, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रहित की भावना को भी जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। निरंतर सीखने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने वाले विद्यार्थी ही भविष्य में समाज का नेतृत्व करते हैं।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार राकेश वालिया, सुनील दत्त पाण्डेय, मुदित अग्रवाल, रामेश्वर गौड़, प्रमोद गिरि, महावीर नेगी, सुमित यश कल्याण, सुमेश, विकास चौहान, मनोजानंद, वासु राजपूत, राजकुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    दक्षेश्वर महादेव मंदिर से हरकी पैड़ी तक दंडवत करते हुए पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु, कुंभ-2027 की भव्यता और राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए करेंगे प्रार्थना 31 अक्टूबर को हरकी पैड़ी पर…

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    करवाचौथ के दिन अवकाश के बीच भी किया स्थलीय निरीक्षण, पंतद्वीप से चंडी चौक तक व्यवस्थाएं परखीं, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश हरिद्वार। आसमान से बरसती बारिश, करवाचौथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 3 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 8 views

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 6 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 7 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 8 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 7 views