जिला अस्पताल व मेडिकल कालेजों में मिलेगी सम्पूर्ण चिकित्सा सुविधा

*अस्पतालों के सुदृढ़ीकरण का खाका तैयार करेंगे अधिकारी*

*शत-प्रतिशत मरीज़ों को मिलेगा इलाज, रैफर व्यवस्था पर लगेगी लगाम*

देहरादून, 15 जून 2024

सूबे की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ कर प्रदेश के जिला अस्पतालों, उप जिला अस्पतालों सहित मेडिकल कॉलेजों को सम्पूर्ण चिकित्सा सेवा प्रदाता बनाया जायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को अस्पतालों के सुदृढ़ीकरण का खाका तैयार करने के निर्देश दिये गये हैं।

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर प्रयासरत है ताकि आम जनमानस को नेक्स्ट लेवल की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध की जा सके। उन्होंने बताया कि विगत दिनों उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के सुधारीकरण को लेकर शासन में उच्च स्तरीय बैठक ली, जिसमें मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन सहित सचिव वित्त और स्वास्थ्य विभाग के आलाधिकारी मौजूदा थे। बैठक में सूबे की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में बदलाव के लिये विस्तृत चर्चा की गई और अधिकारियों को अस्पतालों के सुदृढ़ीकरण का खाका तैयार करने के निर्देश दिये गये। ताकि जिला अस्पताल, उप जिला अस्पताल और मेडिकल कालेजों को आधुनिक और सम्पूर्ण चिकित्सा सेवा प्रदाता बनाया जा सके। इसके साथ ही अधिकारियों को जिला अस्पतालों, उप जिला अस्पतालों सहित मेडिकल कालेज में आने वाले शत-प्रतिशत मरीजों को उपचार सुनिश्चित करने और रैफर व्यवस्था पर अंकुश लगाने को भी कहा गया है। विशेष परिस्थिति में ही मरीजों को हायर सेंटर रैफर किया जाय। चिकित्सकों के अवकाश की दिशा में वैकल्पिक व्यवस्था रखने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये गये।

डॉ रावत ने बैठक में सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की पूर्ति को आकर्षक सेवा शर्तों निर्धारण करने, सपोर्टिंग स्टॉफ, एडवांस स्किल लैब और ट्रामा सेंटर में और अधिक इंप्रूवमेंट करने निर्देश अधिकारियों को दिये। इसके अलावा उन्होंने मेडिकल कालेजों, जिला व उप जिला चिकित्सालयों में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित ऑपरेशन थियेटर तैयार करने को भी अधिकारियों को कहा। साथ ही प्रदेश में बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करने को टेलीमेडिसिन सेवाओं को और मजबूर करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये।

  • Related Posts

    श्रवण नाथ बाजार व्यापार मंडल के चुनाव संपन्न, मनोज खुराना निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

      हरिद्वार। आनंद निवास लाइब्रेरी हॉल में श्रवण नाथ बाजार व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ व्यापारी सुरेश भाटिया ने…

    एस.एम.जे.एन. पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ

    हरिद्वार 13 मार्च स्थानीय एस.एम.जे.एन. पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के सात रात्रि -दिवसीय विशेष शिविर (2026) का आज भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रवण नाथ बाजार व्यापार मंडल के चुनाव संपन्न, मनोज खुराना निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

    • By Admin
    • March 13, 2026
    • 3 views

    एस.एम.जे.एन. पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ

    • By Admin
    • March 13, 2026
    • 4 views

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 3 views

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 5 views

    पैसों से सुख नहीं खरीदा जा सकता : आर्यिका पूर्णमति

    • By Admin
    • March 11, 2026
    • 7 views

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    • By Admin
    • March 10, 2026
    • 5 views