जिलाधिकारी प्रत्येक सोमवार को सीधे करेंगे जनसुनवाई

*जन सुनवाई में जिला स्तरीय अधिकारी व कार्यालय अध्यक्ष रहेंगे उपस्थित।*

हरिद्वार 11 जून 2025- जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि जनपद में भ्रष्टाचार और लापरवाही पर प्रभावी अंकुश लगाने, सुशासन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को प्रातः 10 बजे से जिला कार्यालय में जनपद वासियों की सीधे समस्याओं को सुनकर उनका मौके पर ही निस्तारण किया जायेगा। जिसके लिए जनपद के सभी कार्यालय अध्यक्ष तथा जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे।

जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कोई भी व्यक्ति सोमवार को प्रातः 10 बजे जिला कार्यालय पहुॅचकर सीधे अपनी समस्या रख सकता है। उन्होंने बताया कि जन सुनवाई के दौरान प्राप्त होने वाली शिकायतों से अधिकारियों तथा कर्मचारियों फील्ड में संक्रियता, कार्मिकों की कार्य पद्धति एवं कार्य शैली का आंकलन भी किया जायेगा। जिलाधिकारी ने सभी फील्ड स्तरीय कार्मिकों को अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर जन समस्याएं सुनते हुए मौके पर ही निस्तारण की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के द्वार की परिकल्पना को साकार करते हैं तो व्यक्तियों को जन सुनवाई के लिए मुख्यालय की भाग-दौड़ नहीं करनी पड़ेगी। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को प्रत्येक सोमवार को विभागीय योजनाओं एवं कार्यों की अद्यतन सूचनाओं सहित स्वयं उपस्थित होनेे के निर्देश दिये। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि कोई भी अत्यावश्यक कार्य पड़ने पर जिलाधिकारी की पूर्वानुमति के बिना किसी भी अधीनस्थ कर्मचारी को जन सुनवाई में न भेजा जाये और न ही जन सुनवाई में अनुपस्थित हों। उन्होंने बताया कि किसी भी सोमवार को सार्वजनिक अवकाश होने की दिशा में जनसुनाई अगले सोमवार को की जायेगी क्योंकि प्रत्येक मंगलवार को विभिन्न तहसीलों में तहसील दिवस का आयोजन किया जाता है।

  • Related Posts

    श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज से मिले विधायक आदेश चौहान व भाजयुमो प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल, लिया आशीर्वाद

    हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी से रानीपुर विधायक आदेश चौहान और भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश…

    गुरु पूर्णिमा पर श्री तुलसी मानस मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, गुरु चरण पूजन कर लिया आशीर्वाद

    “गुरु ही अज्ञान के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाते हैं” : स्वामी कामेश्वर पुरी महाराज हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार के सप्तसरोवर मार्ग स्थित श्री तुलसी मानस मंदिर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज से मिले विधायक आदेश चौहान व भाजयुमो प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल, लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • July 30, 2026
    • 3 views

    गुरु पूर्णिमा पर श्री तुलसी मानस मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, गुरु चरण पूजन कर लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • July 29, 2026
    • 3 views

    गुरु ही अज्ञान के अंधकार से निकालकर ज्ञान का प्रकाश देते हैं:डॉ.रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • July 29, 2026
    • 7 views

    हत्या की साजिश रचने वालों को जाना पड़ेगा जेल – श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज 

    • By Admin
    • July 27, 2026
    • 10 views

    फेसबुक पोस्ट से मचा हड़कंप, श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी को लेकर हत्या या आत्महत्या की आशंका वाली पोस्ट वायरल

    • By Admin
    • July 27, 2026
    • 11 views

    मुख्यमंत्री धामी को संतों ने माता की चुनरी ओढ़ाकर दिया आशीर्वाद, आगामी कुंभ को लेकर हुई चर्चा

    • By Admin
    • July 25, 2026
    • 8 views