जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हरिद्वार तहसील सभागर में तहसील दिवस सम्पन्न हुआ

हरिद्वार 03 दिसम्बर, 2024 जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हरिद्वार तहसील सभागर में तहसील दिवस सम्पन्न हुआ। जिसमें फरियादियों द्वारा कुल 40 समस्याएं एवं मांग दर्ज कराई गई, जिसमें से अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण अथवा निस्तारित कराने के लिए आदेशित किया गया। तहसील दिवस में मुख्यतः पैमाईश, कब्जा, दाखिला खारिज तथा जल निकासी आदि से सम्बन्धित थीं।

जुर्स कंट्री के निवसियों द्वारा सोसाईटी में आवारा कुत्तो के काटे जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त नगर निगम को जॉच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

रंजना शर्मा शिवालिक नगर भेल रानीपुर, लोकेश कुमार कनखल, अनिसु रहमान अंसारी शिवालिक नगर भेल, विनीत कुमार अतमलपुर बोगंला ने भूमि पैमाईश के सम्बंध में जिलाधिकारी ने तहसीलदार हरिद्वार को भूमि पैमाईश करवाने तथा आपसी सहमति से निस्तारण करने के निर्देश दिए।

70 वर्षीय संतोष देवी द्वारा ग्राम पंचायत की सरकारी जमीन को अतिक्रमित कर पानी के मार्ग को अवरूद्ध किए जाने के कारण फैल रही गंदगी के सम्बंध में प्रार्थना पत्र दिया जिस पर जिलाधिकारी द्वारा तहसीलदार हरिद्वार को सार्वजनिक मार्ग से तत्काल अतिक्रमण हटाए जाने को निर्देशित किया।

प्रदेश अध्यक्ष मंजुल तोमर ने पिंक वेडिंग जोन के खोखे रोड़ी पुनः वहीं स्थापित किए जाने के संबंध में जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को वाद का परीक्षण कर निस्तारण करने के निर्देश दिए ।

अध्यक्ष तहसील अधिवक्ता द्वारा तहसील प्रांगण में स्टाम्प विक्रेता, दस्तावेज लेखक एवं टाइपिस्ट आदि का जांच के उप जिलाधिकारी, हरिद्वार को सत्यापन करा कर अवैध लोगों को हटवाने की कार्यवाही के निर्देश दिए। समस्त ग्रामवासी सलेमपुर महदूद ने ग्राम समाज की भूमि से खनन माफियओं द्वारा ग्राम समाज की बंजर भूमि से कब्जा हटवाने के लिए उप जिलाधिकारी, हरिद्वार को दिए, इसी क्रम में महेन्द्र कुमार वालिया , ग्राम देपुर मुस्तहकम ने राजस्व अभिलेखों में पूर्व अंकित केसर ए हिन्द (भारत सरकार) की भूमि 06 बीघा पुख्ता को पुनः केसर ए हिन्द भारत सरकार के नाम राजस्व अभिलेखों में अंकित किये जाने के सम्बंध में जिलाधिकारी ने तहसीलदार स्चयं जॉच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। प्रियंका राशन कार्ड में पुत्र जोडने के सम्बन्ध में डीएसओ को आवश्यक कार्यवाही किये जाने के निर्दंेश दिये। सोमदत्त तिवारी गुरूकुल कांगडी द्वारा रिटायर्ड कर्मचारी है, मैने ग्रेच्युटी भुगतान के हेतु श्रम न्यायालय केस दर्ज के सम्बन्ध मंे जिलाधिकारी ने तहसील को शीघ्र वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। अशोक कुमार अग्रवाल 32 ई नंदपुरी आर्यनगर चौक हरिद्वार नाले से मिट्टी आदि को निकलवाने और नाले की सफाई कराने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने एसपी सिटी को वाद परीक्षण निस्तारण करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। नंदनी सैनी स्टेट हाईवे 65 नंबर को बंद किए जाने के संबंध में जिलाधिकारी ने एक्सचेज एनएच हाइवे को उच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने तहसील दिवस के दौरान अधिकारियों से कहा कि जो भी अनुरोधकर्ता यहां अपनी शिकायत लेकर आते हैं, वे किसी न किसी आशा के तहत यहां पहुंचते हैं। इसलिये जो भी शिकायतकर्ता यहां पहुंचते हैं, उनकी शिकायतों का निस्तारण शीर्ष प्राथमिकता से अवश्य होना चाहिये।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जितनी भी शिकायतें तहसील दिवस में दर्ज हुई हैं, उनका निस्तारण बिना किसी विलम्ब के जल्दी से जल्दी करना सुनिश्चित करें।

तहसील दिवस के दौरान मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज गैरोला, एडीएम पी.एल.शाह, मुख्य चिकित्साधिकारी आर.के.सिंह, एसडीएम अजयवीर सिंह, एसडीएम गोपाल सिंह चौहान, एसडीएम मानस मित्तल, डीपीओ अतुल प्रताप सिंह, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, मुख्य शिक्षाधिकारी के.के.गुप्ता, तहसीलदार प्रियंका रानी, तथा जनपद स्तर के अधिकारी मौजूद थे।

———-

  • Related Posts

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    दक्षेश्वर महादेव मंदिर से हरकी पैड़ी तक दंडवत करते हुए पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु, कुंभ-2027 की भव्यता और राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए करेंगे प्रार्थना 31 अक्टूबर को हरकी पैड़ी पर…

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    करवाचौथ के दिन अवकाश के बीच भी किया स्थलीय निरीक्षण, पंतद्वीप से चंडी चौक तक व्यवस्थाएं परखीं, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश हरिद्वार। आसमान से बरसती बारिश, करवाचौथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 20 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 25 views

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 9 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 11 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 11 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 9 views