जल निगम द्वारा जल जीवन मिशन के तहत ग्राम पंचायत रावली मेहदूद एवं जमालपुर कलां में संचालित पेयजल योजना/पम्प हाउस का किया स्थलीय निरीक्षण

*जिलाधिकारी ने क्षेत्रवासियों को समय पर पम्प का संचालन कर पानी की सप्लाई सुचारू की जाय।*

*जिलाधिकारी ने लिकेज हो रहे वाटर टैंकों को तत्काल मरम्मत करने के दिए निर्देश।*

हरिद्वार, 06 सितम्बर, 2025-

रावली मेहदूद एवं जमालपुर कलां में जलनिगम के माध्यम से जल जीवन मिशन के तहत संचालित पेय जल योजना/पम्प हाउस का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्थलीय निरीक्षण कर क्षेत्रवासियों को उपलब्ध कराये जा रहे पेयजल के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारीयों से ली जानकारी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि रावली मेहदूद में बनाये गये पेयजल टैंक से लिकेज हो रहा है जिस पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बन्धित टैंक को तत्काल मरम्मत करने के निर्देश दिये। टैंक के मरम्मत कार्य किये जाने के लिए स्थानीय लोगों के साथ बैठक आयोजित कर उन्होंने टैंक मरम्मत कार्य की तिथि निर्धारित करते हुए टैंक का मरम्मत कार्य कराया जाय ताकि ग्रामीण पहले ही अपने लिए पेयजल की उचित प्रबन्धन कर सके। उन्होंने पेयजल आपूर्ति के सम्बन्ध में ग्रामीणों द्वारा दिये जाने वाले अंशदान के सम्बन्ध में क्षेत्रवासियों के साथ बैठक आयोजित कर सरकार द्वारा निर्धारित अंशदान के सम्बन्ध में पूर्ण जानकारी उपलब्ध करायी जाए जिससे ग्रामीणों में अंशदान जमा करने के सम्बन्ध में कोई संशय न रहें।

जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये है कि पानी की सप्लाई क्षेत्रवासियों को समय पर करा दी जाय ताकि ग्रामीणों को पानी की समस्या न होने पाये। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये है कि पानी की सप्लाई करने में किसी भी प्रकार की शिथलता एवं लापरवाही नहीं बरती जाए। ग्रामवासियों को सुबह एवं सायं कों समय पर पानी की सप्लाई सुचारु की जाए।

रावली मेहदूद के पश्चात जिलाधिकारी द्वारा जमालपुर कलां में स्थापित पेयजल योजना/पम्प हाउस का भी निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया की जमालपुर कलां में पेयजल टैंक भी लिकेज हो रहा है। जिसको भी जिलाधिकारी ने तत्काल मरम्मत करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि पम्प हाउस परिसर में सम्बन्धित ठेकेदार का ट्रेक्टर/ट्राॅली एवं अन्य सामग्री रखा है जिसके लिए कोई अनुमति एवं किराया न लिए जाने के कारण जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अभियंता जलनिगम को निर्देश दिये कि सम्बन्धित ठेकेदार द्वारा पम्प हाउस परिसर में ट्रेक्टर एवं ट्राॅली किस माह से रखा है की अवधि का सम्बन्धित ठेकेदार से सर्कल रेट के अनुसार किराया वसूल करने के निर्देश दिये यदि उनके द्वारा ऐसा नहीं किया जाता है तो उनके विरूद्व आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित योजनाओं पर व्यय की गई धनराशि एवं उपलब्ध करायी गये कनेक्शनों के सम्बन्ध में भी जानकारी चाहीं।

अधिशासी अभियंता जल निगम राजेश गुप्ता ने जिलाधिकारी को अवगत कराया है कि रावली मेहदूद में जलजीवन मिशन के तहत् 12 करोड़ की लागत से योजना का निमार्ण किया गया है तथा इस वाटर टैंक से 4 हजार 9 सौ कनेक्शन उपलब्ध कराये गये है। तथा पानी के टैंक की क्षमता 19 सौ 50 किलो लीटर है। जमाल कलां पेयजल पम्प योजना का निमार्ण 10 करोड़ लागत से किया गया है तथा वाटर टैंक की क्षमता 14 सौ किलो लीटर है जिससे 5 हजार 5 सौ कनेक्शन दिये गये हैं जिनके माध्यम से स्थानीय लोगों को पेयजल वितरित किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता एम मुस्तफा, सहायक अभियंता भूपेन्द्र सिंह, अवर अभियंता वर्षा सिंह एवं सीमा बिष्ट सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

  • Related Posts

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    दक्षेश्वर महादेव मंदिर से हरकी पैड़ी तक दंडवत करते हुए पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु, कुंभ-2027 की भव्यता और राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए करेंगे प्रार्थना 31 अक्टूबर को हरकी पैड़ी पर…

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    करवाचौथ के दिन अवकाश के बीच भी किया स्थलीय निरीक्षण, पंतद्वीप से चंडी चौक तक व्यवस्थाएं परखीं, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश हरिद्वार। आसमान से बरसती बारिश, करवाचौथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 3 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 8 views

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 7 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 9 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 10 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 7 views