जनपद हरिद्वार धर्म नगरी है मां गंगा को निर्मल एवं स्वच्छ बनाए रखने के लिए करे विशेष प्रयास डॉ .अफरोज अहमद

*जिला पर्यावरण प्रबंधन योजना की गई समीक्षा।*

*जनपद आगमन पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने एनजीटी नई दिल्ली के विशेषज्ञ सदस्य डॉ . अफरोज अहमद का पुष्प गुच्छ भेट कर किया गया स्वागत।*

*हरिद्वार 30 अगस्त 2025*

जनपद भ्रमण पर पहुंचे एनजीटी के विशेषज्ञ सदस्य डॉ.अफरोज अहमद ने राज्य अतिथि गृह में पर्यावरण , संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए किए जा रहे कार्यों के संबंध में जिला पर्यावरण प्रबंधन योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की जिसमें जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में विशेषज्ञ सदस्य डॉ . अफरोज अहमद ने जनपद में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन,प्लास्टिक उन्मूलन, सीवरेज प्रबंधन, औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले ठोस अपशिष्ट,प्रदूषण एवं अवैध खनन प्रबन्धन के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि जनपद हरिद्वार धर्म नगरी है तथा यहां पर कुंभ, कांवड़ मेला एवं विशेष धार्मिक पर्व आयोजित होते रहते है इसके लिए जरूरी है की मां गंगा को पवित्र एवं स्वच्छ रखने के लिए विशेष प्रबंधन एवं कार्ययोजना तैयार करने को कहा।

उन्होंने कूड़ा निस्तारण एवं सीवरेज ट्रीटमेंट प्लान के प्रबंधन के लिए बेहतर कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए।

उन्होंने जनपद पर अवैध खनन न हो इसके लिए विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए तथा जो भी खनन पट्टे स्वीकृत है उनके द्वारा खनन नियमानुसार कराया जाए।

उन्होंने उद्योगिग इकाईयों से निकलने वाली ठोस अपशिष्ट एवं प्रदूषण पर विशेष निगरानी रखते हुए सभी उद्योगिग इकाईयों से नियमों का अनुपालन कराया जाए तथा नियमों का पालन न करने वाले के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाए।

समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण ,संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किए जा रहे कार्यों की हौसला अफजाई एवं सराहना करते हुए बधाई दी ।

जनपद आगमन पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने एनजीटी के विशेषज्ञ सदस्य डॉ . अफरोज अहमद को पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया तथा मा. विशेषज्ञ सदस्य को आश्वस्त किया कि बैठक में उनके द्वारा जो भी दिशा निर्देश एवं सुझाव दिए गए है उन पर संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनाश्चित कराई जाएगी।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे,मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम नंदन कुमार, डीएफओ स्वप्निल,एचआरडीए सचिव मनीष सिंह,प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के आरओ राजेंद्र सिंह कठैत, रमनकांत त्यागी ,नगर स्वास्थ्य अधिकारी गंभीर तालियांन आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    *कुम्भ क्षेत्र में एनएच से जुड़ी परियोजनाओं को अविलंब पूरा करें : मेला अधिकारी* *सभी सड़कों पर ब्लैक टॉप, सुरक्षा व सौंदर्यीकरण तथा चौराहों के सुधार के निर्देश* *रेलवे स्टेशनों…

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    हरिद्वार। परम् पूज्य संत शिरोमणि आचार्य 108 विद्यासागर जी महाराज की परम शिष्या, परम पूज्य आर्यिका 105 पूर्णमति माता जी के सानिध्य में आयोजित 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान (विश्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 3 views

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 5 views

    पैसों से सुख नहीं खरीदा जा सकता : आर्यिका पूर्णमति

    • By Admin
    • March 11, 2026
    • 6 views

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    • By Admin
    • March 10, 2026
    • 4 views

    प्रेमनगर आश्रम में आचार्य समयसागर जी का 46वां दीक्षा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 4 views

    मौलाना अब्दुल सलीम के बयान पर भड़के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 6 views