जनपद में हो रही लगातार वर्षा के दृष्टिगत सभी अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में मुस्तैद एवं सतर्क रहे: जिलाधिकारी

*जलभराव क्षेत्रों में तत्परता से पानी की निकासी सुनिश्चित की जाए।*

*भारी वर्षा के कारण यदि कोई  सरकारी संपत्ति एवं परियोजनाए क्षतिग्रस्त होती है तो उनका ब्यौरा जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।*

हरिद्वार 11 अगस्त 2025 जनपद में हो रही भारी वर्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की तथा तहसील मुख्यालय एवं ब्लॉक मुख्यालय के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक से जुड़े रहें।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, तहसील एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सभी अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में अलर्ट रहे तथा किसी भी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति उत्पन्न होती है तो ऐसे क्षेत्रों में जल निकासी के लिए तत्परता से आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने ये भी निर्देश दिए है कि भारी वर्षा के कारण कोई सड़क मार्ग अगर अवरुद्ध एवं क्षतिग्रस्त हो जाता है तो उसको आवाजाही हेतु तत्काल सुचारू किया जाए।

जिलाधिकारी ने पतंजलि फेस 1 के समीप हो रहे जलभराव की निकासी के लिए संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग,पंचायती राज एवं बाल विकास सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि भारी वर्षा के कारण यदि कोई स्कूल भवन, आंगनवाड़ी केंद्र,पंचायत घर एवं उनके अधीन संचालित कोई परियोजना क्षतिग्रस्त हो जाती है तो उसपर व्यय होने वाली धनराशि का आंकलन प्रस्ताव तत्परता से जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे।

बैठक में वर्चुअल माध्यम से जुड़े खंड विकास अधिकारियों को भी अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने के निर्देश दिए तथा ग्राम पंचायत एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों से ग्राम पंचायतों में भी निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी खंड अधिकारियों को भी निर्देश दिए है कि सभी खंड विकास अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में फॉगिंग कराना सुनिश्चित करे।उन्होंने जल संस्थान एवं जल निगम को भी निर्देश दिए है कि यदि कोई पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो जाती है तो उसका तत्परता से मरम्मत कार्य करते हुए पेयजल आपूर्ति सुचारू की जाए ।

उन्होंने विद्युत विभाग को भी निर्देशित किया है कि कोई भी विद्युत लाइन बाधित हो जाती है तो उसका तुरंत मरम्मत कार्य सुनिश्चित कराया जाए।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि भारी वर्षा के चलते कोई भी व्यक्ति विद्युत खंभों को न छुए एवं ट्रांसफार्म के नजदीक न जाए इसके लिए आमजन को जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाए।

बैठक में  मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे, अपर जिलाधिकारी वित्त दीपेंद्र सिंह नेगी, मुख्य  चिकित्सा अधिकारी आरके सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, परियोजना निर्देशक केएन तिवारी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश ,जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी,जिला पंचायत राज अतुल प्रताप सिंह,अधिकारी अधिशासी अभियंता सिंचाई ओमजी गुप्ता,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत सहित जिला स्तरीय सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    *कुम्भ क्षेत्र में एनएच से जुड़ी परियोजनाओं को अविलंब पूरा करें : मेला अधिकारी* *सभी सड़कों पर ब्लैक टॉप, सुरक्षा व सौंदर्यीकरण तथा चौराहों के सुधार के निर्देश* *रेलवे स्टेशनों…

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    हरिद्वार। परम् पूज्य संत शिरोमणि आचार्य 108 विद्यासागर जी महाराज की परम शिष्या, परम पूज्य आर्यिका 105 पूर्णमति माता जी के सानिध्य में आयोजित 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान (विश्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 3 views

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 5 views

    पैसों से सुख नहीं खरीदा जा सकता : आर्यिका पूर्णमति

    • By Admin
    • March 11, 2026
    • 6 views

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    • By Admin
    • March 10, 2026
    • 5 views

    प्रेमनगर आश्रम में आचार्य समयसागर जी का 46वां दीक्षा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 4 views

    मौलाना अब्दुल सलीम के बयान पर भड़के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 6 views