गौ, गंगा,गीता और समाज सेवा को समर्पित था ब्रह्मलीन महंत चेतनानंद महाराज का समूचा जीवन: म.म.हरिचेतनानंद 

श्री सुनहरी आश्रम के परमाध्यक्ष मुकेशानंद महाराज के सानिध्य में संतो महंतो ने धूमधाम से मनाई ब्रह्मलीन महंत चेतनानंद महाराज की 34वीं पुण्यतिथि

हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार की प्रख्यात धार्मिक संस्था श्री सुनहरी आश्रम चैरिटेबल ट्रस्ट के परमाध्यक्ष महंत मुकेशानंद महाराज के सानिध्य में संतो महंतो महामण्डलेश्वरों ने श्री श्री 1008परमहंस ब्रह्मलीन महंत चेतनानंद महाराज की 34वी पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई। पुण्यतिथि कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन महंत चेतनानंद महाराज का समूचा जीवन गौ गंगा गीता और समाज को समर्पित था,उन्होंने जीवन पर्यंत समाज को धर्म के मार्ग पर चलाया। निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि महाराज एवं महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि महाराज ने संयुक्त रूप में कहा कि ब्रह्मलीन महंत चेतनानंद महाराज सरल सहज और समाजसेवी संत थे उन्होंने जीवन भर अपने भक्तों को सत्य का मार्ग दिखाकर समाज में सनातन धर्म को बढ़ाने का काम किया।श्री

सुनहरी आश्रम चैरिटेबल ट्रस्ट भूपतवाला के परमाध्यक्ष महंत स्वामी मुकेशानंद महाराज ने कहा कि संतो का जीवन समाज कल्याण के लिए होता है,

ब्रह्मलीन गुरुदेव चेतनानंद महाराज के सानिध्य में रहकर जो हमने सिखा उसी को समाज में आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं जो गुरुदेव को सच्ची श्रद्धांजलि है,महंत मुकेशानंद महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन महंत चेतनानंद महाराज त्याग तपस्या और सेवा की प्रतिमूर्ति थे उन्होंने जीवन भर अपने भक्तों शिष्यों को आध्यात्म का मार्ग बताया और सनातन धर्म संस्कृति को मजबूत किया।कथा व्यास सुनील कैलाशी ने कहा कि सदगुरू देव के ज्ञान से ही जीवन को भवसागर से पार किया जा सकता है बिना गुरु के जीवन को सद्गति प्राप्त नहीं होती हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज,एवं संचालन महंत रविदेव शास्त्री महाराज ने किया। पुण्यतिथि में महामंडलेश्वर ललितानंद गिरि, महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि,महामंडलेश्वर जगदीशानंद,महंत गोविंद दास,श्रीमहंत देवानंद सरस्वती,महंत रविदेव शास्त्री,महंत ज्योतिर्मयानंद ,श्रीमहंत दुर्गादास,महंत सूरजदास,पार्षद सूर्यकांत शर्मा,पंडित सुनील शर्मा, बी.डी.मित्तल,विमलाशर्मा,संतोष गोयल,संजय गोयल,उषा शर्मा,राजेंद्र कंसल,सरोज मित्तल सहित अन्य श्रद्धालु भक्तों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

  • Related Posts

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    *कुम्भ क्षेत्र में एनएच से जुड़ी परियोजनाओं को अविलंब पूरा करें : मेला अधिकारी* *सभी सड़कों पर ब्लैक टॉप, सुरक्षा व सौंदर्यीकरण तथा चौराहों के सुधार के निर्देश* *रेलवे स्टेशनों…

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    हरिद्वार। परम् पूज्य संत शिरोमणि आचार्य 108 विद्यासागर जी महाराज की परम शिष्या, परम पूज्य आर्यिका 105 पूर्णमति माता जी के सानिध्य में आयोजित 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान (विश्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 3 views

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 5 views

    पैसों से सुख नहीं खरीदा जा सकता : आर्यिका पूर्णमति

    • By Admin
    • March 11, 2026
    • 6 views

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    • By Admin
    • March 10, 2026
    • 4 views

    प्रेमनगर आश्रम में आचार्य समयसागर जी का 46वां दीक्षा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 4 views

    मौलाना अब्दुल सलीम के बयान पर भड़के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 6 views