गुनियाल गांव में निर्माणाधीन सैन्यधाम का निरीक्षण करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

*उत्तराखण्ड सैनिक कल्याण विभाग को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करेगा रक्षा मंत्रालय*

देहरादून, 27 सितम्बर। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून स्थित गुनियाल गांव में निर्माणाधीन सैन्यधाम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोकार्पण से पूर्व सभी अंतिम चरण के कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण किया जाए।

मंत्री जोशी ने कहा कि सैन्यधाम राज्य सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जो उत्तराखंड की वीरभूमि की भावना और शहीदों के सम्मान को समर्पित है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही तिथि तय कर यह धाम प्रदेश की जनता को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस भव्य धाम में उत्तराखंड के 1734 शहीदों के आंगन की मिट्टी और गंगा, यमुना सहित कई पवित्र नदियों का जल सम्मिलित किया गया है, जिससे यह स्थल आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण बनता है। उन्होंने विश्वास जताया कि जिस प्रकार श्रद्धालु चारधाम के दर्शन के लिए आते हैं, उसी प्रकार लोग सैन्यधाम में भी आकर शहीदों को नमन करेंगे।

इस दौरान सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ने विभागीय मंत्री गणेश जोशी को अवगत कराया कि राष्ट्रीय स्तर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा आगामी नेशनल कॉन्क्लेव 2025 में उत्तराखण्ड सैनिक कल्याण विभाग को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उत्तराखण्ड द्वारा पूर्व सैनिकों के कल्याण, पुनर्वास तथा सैनिक-केंद्रित कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में प्रस्तुत किए गए अनुकरणीय उदाहरण के लिए प्रदान किया जाएगा।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उत्तराखण्ड सरकार का नहीं, बल्कि हमारे वीर सैनिकों और उनके परिजनों की अदम्य भावना का सम्मान है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सदैव पूर्व सैनिकों एवं शहीद परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी इस दिशा में नये आयाम स्थापित करती रहेगी।

इस अवसर पर निदेशक सैनिक कल्याण (से.नि.) ब्रिगेडियर अमृतलाल लाल, उपनिदेशक कर्नल (से.नि.) योगेन्द्र कुमार, उपनिदेशक विंग कमांडर (से.नि.) निधि बधानी, परियोजना निदेशक रवींद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    *कुम्भ क्षेत्र में एनएच से जुड़ी परियोजनाओं को अविलंब पूरा करें : मेला अधिकारी* *सभी सड़कों पर ब्लैक टॉप, सुरक्षा व सौंदर्यीकरण तथा चौराहों के सुधार के निर्देश* *रेलवे स्टेशनों…

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    हरिद्वार। परम् पूज्य संत शिरोमणि आचार्य 108 विद्यासागर जी महाराज की परम शिष्या, परम पूज्य आर्यिका 105 पूर्णमति माता जी के सानिध्य में आयोजित 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान (विश्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 3 views

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 5 views

    पैसों से सुख नहीं खरीदा जा सकता : आर्यिका पूर्णमति

    • By Admin
    • March 11, 2026
    • 6 views

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    • By Admin
    • March 10, 2026
    • 4 views

    प्रेमनगर आश्रम में आचार्य समयसागर जी का 46वां दीक्षा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 4 views

    मौलाना अब्दुल सलीम के बयान पर भड़के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 6 views