कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने आईटीबीपी द्वारा कौशल विकास विभाग में युवाओं को प्रशिक्षण एवं रोजगार उपलब्ध कराने के संबंध में समीक्षा बैठक की

*Dehradun* विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने आईटीबीपी द्वारा कौशल विकास विभाग में युवाओं को प्रशिक्षण एवं रोजगार उपलब्ध कराने के संबंध में समीक्षा बैठक की।

मंत्री ने कहा कि कौशल विकास विभाग तथा आईटीबीपी द्वारा प्रदेश के युवाओं को प्रशिक्षण एवं रोजगार उपलब्ध किये जाने हेतु कार्ययोजना पर कार्य किया जा रहा है जिसमें आईटीबीपी द्वारा युवाओं को राफ्टिंग एवं माउंटेनियरिंग जैसे साहसिक खेलों में प्रशिक्षण दिया जायेगा तथा प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार भी प्रदान किया जायेगा।

कौशल विकास मंत्री ने कहा कि प्रदेश में इस तरह की यह पहली पहल की जा रही है, जिसमें युवाओं को प्रशिक्षण के साथ-साथ रोजगार भी उपलब्ध किये जाने के लिए विभाग आईटीबीपी के साथ पहल कर रहा है। उन्होंने कहा कि 16 युवाओं के बैच के प्रशिक्षण पर होने वाला व्यय कौशल विकास विभाग द्वारा वहन किया जायेगा जबकि युवाओं को प्रमाण पत्र तथा रोजगार हेतु प्लेसमेन्ट देने का कार्य आईटीबीपी द्वारा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि उक्त के संबंध में जल्द ही कौशल विकास विभाग एवं आईटीबीपी के मध्य एमओयू किया जायेगा।

मंत्री ने कहा कि इस पहल से प्रदेश के युवाओं को राफ्टिंग एवं माउंटेनियरिंग के क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे, साथ ही इससे साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में भी रोजगार उत्पन्न करने के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है जहां आईटीबीपी तथा पशुपालन विभाग ने एक साथ मिलकर एमओयू किया जिसके बहुत अच्छे परिणाम मिले हैं। इस एमओयू के माध्यम से प्रदेश के पशुपालकों तथा मत्स्य पालकों से आईटीबीपी द्वारा 04 महीने में लगभग सवा करोड़ रूपये की खरीद की गई है।

बैठक में सचिव कौशल विकास, सी0 रविशंकर, महानिरीक्षक आईटीबीपी, संजय गुंजियाल तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जीवन में सदैव विद्यार्थी बने रहें, तभी ज्ञान और संस्कार का विकास संभव : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी, श्रीमहंत दर्शन भारती और सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र ने किया सम्मानित, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं एलएलएम की डिग्री प्राप्त करने पर वरिष्ठ पत्रकार अनिल…

    श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज से मिले विधायक आदेश चौहान व भाजयुमो प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल, लिया आशीर्वाद

    हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी से रानीपुर विधायक आदेश चौहान और भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जीवन में सदैव विद्यार्थी बने रहें, तभी ज्ञान और संस्कार का विकास संभव : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • July 31, 2026
    • 3 views

    श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज से मिले विधायक आदेश चौहान व भाजयुमो प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल, लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • July 30, 2026
    • 4 views

    गुरु पूर्णिमा पर श्री तुलसी मानस मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, गुरु चरण पूजन कर लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • July 29, 2026
    • 3 views

    गुरु ही अज्ञान के अंधकार से निकालकर ज्ञान का प्रकाश देते हैं:डॉ.रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • July 29, 2026
    • 7 views

    हत्या की साजिश रचने वालों को जाना पड़ेगा जेल – श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज 

    • By Admin
    • July 27, 2026
    • 10 views

    फेसबुक पोस्ट से मचा हड़कंप, श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी को लेकर हत्या या आत्महत्या की आशंका वाली पोस्ट वायरल

    • By Admin
    • July 27, 2026
    • 12 views