कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिए दीर्घकालिक योजनाएं बनाने के निर्देश, जल स्त्रोतों के संवर्धन और योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने पर दिया जोर

देहरादून, 16 अप्रैल। मसूरी विधानसभा क्षेत्र में पेयजल निगम द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे दीर्घकालिक योजनाएं बनाएं ताकि लाभार्थियों को लंबे समय तक उनका लाभ मिल सके।

बुधवार को देहरादून के न्यू कैंट रोड़ स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान मंत्री जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गंगोल पंडितवाड़ी, गजियावला, विलासपुर काण्डली, सिगली, बिष्ट गांव समेत विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे पेयजल कार्यो की प्रगति की समीक्षा की। मंत्री ने अधिकारियों को जल स्त्रोतों के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में गंभीर प्रयास करने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि सभी योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर धरातल पर उतारा जाए, ताकि आमजन को समय पर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि हर क्षेत्र में टिकाऊ और प्रभावी विकास हो, जिससे आने वाली पीढ़ियों को भी उसका लाभ मिल सके।

बैठक में पेयजल निगम की अधिशासी अभियंता कंचन रावत, सहायक अभियंता मनोज जोशी, गजियावला पूर्व सैनिक संगठन से शमशेर सिंह शाही सहित कई अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील का किया समर्थन

    देशवासियों से अपील: अनावश्यक वाहन प्रयोग से बचें, ईंधन की बचत करें और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें:अखाड़ा परिषद हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

    नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

    नासिक में वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील का किया समर्थन

    • By Admin
    • May 14, 2026
    • 3 views

    नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

    • By Admin
    • May 13, 2026
    • 8 views

    रामानन्द इंस्टीट्यूट में पॉलिटेक्निक की सम सेमेस्टर परीक्षा शुरू

    • By Admin
    • May 11, 2026
    • 8 views

    एसएमजेएन में भावुक विदाई समारोह: “नैतिकता से समझौता नहीं” का गुरु मंत्र देकर छात्रों को दिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 8 views

    केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया गंगा डिजाइन स्टूडियो का शुभारंभ

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 10 views

    चल रही चार धाम एवं आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी ने अतिक्रमण पर लिया सख्त संज्ञान

    • By Admin
    • May 7, 2026
    • 10 views