केंद्र सरकार के अधिवक्ता संशोधन बिल पर वकीलों में रोष

हरिद्वार। संवाददाता

रोशनाबाद कचहरी में के वकीलों ने अधिवक्ता संशोधन बिल के विरोध में आगामी रणनीति पर चर्चा करते भारी रोष जताया है।

शनिवार को पूर्व अध्यक्ष कुलवंत सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार वकीलों को दबाना चाहती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वकील अपने वादकारी के हितों के प्रति समर्पित व निष्ठावान होकर दायित्व का निर्वाह करते हैं। ऐसी स्थिति में वादकारी के विरुद्ध निर्णय पारित होने पर अधिवक्ता समाज मुआवजा अदा करने का हकदार नहीं हो सकता है। कुलवंत सिंह ने केंद्र सरकार के इस संशोधन बिल को तुगलकी फरमान व वकीलों के खिलाफ सोची समझी रणनीति के तहत षड्यंत्र करार दिया है। वहीं पूर्व अध्यक्ष सुशील कुमार ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही उक्त संशोधन बिल को वापिस नहीं लेने पर अधिवक्ता समाज को कठोर कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ेगा। बैठक में कई वकीलों ने अधिवक्ता संशोधन बिल पर रोष जताते हुए केंद सरकार की घोर निंदा की। सभी ने एक स्वर में सभी वकीलों के लिए अधिवक्ता सुरक्षा बिल लाने की मांग की। बैठक में अधिवक्ता रगबीर सिंह मुंगरे,जातीराम, बीएस चौहान,करण सिंह, कीरत पाल सिंह,राजबीर सिंह, अंजू, मोती लाल कौशल, दिविक चौहान, अमित प्रधान,राजीव कुमार चौहान,उपकार चौहान, रामगोपाल सिंह चौहान व रविन्द्र सहगल मौजूद रहे।

  • Related Posts

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रामानंद इंस्टीट्यूट में आयोजन, रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा हरिद्वार। दवाओं के अनावश्यक और गलत इस्तेमाल से बढ़ती एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) की समस्या…

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 3 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 15 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 18 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 18 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 17 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 19 views