कारगिल विजय दिवस है भारतीय सेना के रण कौशल का ज्वलंत उदाहरण : रविंद्र पुरी

*शौर्य दीवार पर पुष्पाजंलि अर्पित कर किया गया वीर शहीदों को नमन*

महाविद्यालय में आज कारगिल विजय दिवस पर भारतीय सेना एवं शहीदों के सम्मान में कालेज में निर्मित शौर्य दीवार पर देश के वीर शहीदों को नमन कर कालेज परिवार द्वारा पुष्पाजंलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी जी महाराज ने अपने प्रेषित सन्देश में कहा कि भारतीय सेना और राजव्यवस्था देश की एकता अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने के लिए कृत संकल्प है और देश पर बुरी नजर रखने वाले शत्रु देशों को परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा ।कारगिल विजय दिवस हमारी सेनाओं के रण कौशल का ज्वलंत उदाहरण है। उन्होंने कारगिल बलिदानियों के आश्रितों को महाविद्यालय में निःशुल्क शिक्षा की भी घोषणा की।

प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने इस अवसर पर देश के वीर बहादुर सैनिकों को अपनी पुष्पाजंलि अर्पित करते हुए कहा कि आज का दिन सशस्त्र बलों के वीरतापूर्ण प्रयासों और बलिदानों को याद करने का दिन है। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारत के शौर्य का प्रतीक है। यह दिन उन वीर सपूतों के लिए समर्पित है जिन्होंने अपना आज हमारे कल के लिए बलिदान कर दिया। प्रो. बत्रा ने कहा कि उत्तराखंड भी वीर सैनिकों की भूमि है lउन्होंने कहा कि कारगिल जैसी विषम भौगोलिक परिस्थिति में युद्ध लड़ना और जीतना निःसन्देह भारतीय सेना की शक्ति का परिचायक है और कारगिल विजय दिवस प्रकारान्तर से भारतीय सेना के इसी मनोबल को सम्पुष्ट करता है।उन्होंने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक सेना में अपनी सेवायें देकर अपने और देश की तरक्की का मार्ग प्रशस्त करें

राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष विनय थपलियाल ने कारगिल युद्ध के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इतनी दुर्गम परिस्थितियों में भारतीय सेना द्वारा इस युद्ध का जीता जाना इस बात का प्रमाण है कि भारतीय सेना उच्च प्रशिक्षित एवं युद्ध कौशल में विश्व में सर्वश्रेष्ठ है तथा उन्होंने कारगिल युद्ध के बाद बनी सुब्रह्मण्यम समिति की सिफारिशों के महत्व को रेखांकित किया।

इस अवसर पर कार्यालय अध्यक्ष श्मोहन चन्द्र पांडे, डॉ मन मोहन गुप्ता, , प्रो. जगदीश चन्द्र आर्य, वैभव बत्रा, डॉ शिव कुमार चौहान , रिंकल गोयल, डॉ रिचा मिनोचा, डॉ लता शर्मा, डॉ मोना शर्मा, विनीता चौहान, डॉ मीनाक्षी, डॉ पल्लवी डॉ यादवेंद्र सिंह, विनीत सक्सेना, श्रीमती हेमवती, श्री राजकुमार, संजीत कुमार, कैलाश चन्द जोशी आदि सहित कालेज के अनेक शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।

*बीएससी कंप्यूटर साइंस, पीसीएम प्रथम सेमेस्टर के लिए समर्थ पोर्टल पुनः खुला है: प्रोफेसर बत्रा*।

एस एम जे एन महाविद्यालय के प्राचार्य डा सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि बीएससी कंप्यूटर साइंस एवं पीसीएम हेतु प्रथम सेमेस्टर हेतु समर्थ पोर्टल खुला है। इच्छुक अभ्यर्थी यथा शीघ्र समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करें।

  • Related Posts

    गुरु पूर्णिमा पर श्री तुलसी मानस मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, गुरु चरण पूजन कर लिया आशीर्वाद

    “गुरु ही अज्ञान के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाते हैं” : स्वामी कामेश्वर पुरी महाराज हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार के सप्तसरोवर मार्ग स्थित श्री तुलसी मानस मंदिर…

    गुरु ही अज्ञान के अंधकार से निकालकर ज्ञान का प्रकाश देते हैं:डॉ.रविंद्र पुरी

     सनातन संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च, उनके आदर्शों पर चलना ही सच्ची साधना: प्रदीप बत्रा गुरु के संस्कारों से ही राष्ट्र और समाज का सशक्त निर्माण संभव:पदम सिंह हरिद्वार।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुरु पूर्णिमा पर श्री तुलसी मानस मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, गुरु चरण पूजन कर लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • July 29, 2026
    • 3 views

    गुरु ही अज्ञान के अंधकार से निकालकर ज्ञान का प्रकाश देते हैं:डॉ.रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • July 29, 2026
    • 4 views

    हत्या की साजिश रचने वालों को जाना पड़ेगा जेल – श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज 

    • By Admin
    • July 27, 2026
    • 4 views

    फेसबुक पोस्ट से मचा हड़कंप, श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी को लेकर हत्या या आत्महत्या की आशंका वाली पोस्ट वायरल

    • By Admin
    • July 27, 2026
    • 5 views

    मुख्यमंत्री धामी को संतों ने माता की चुनरी ओढ़ाकर दिया आशीर्वाद, आगामी कुंभ को लेकर हुई चर्चा

    • By Admin
    • July 25, 2026
    • 6 views

    जूना अखाड़े ने कृष्णा शाह विद्यार्थी नंद गिरी को दी जगतगुरु की उपाधि, वाल्मीकि अखाड़े के गठन की घोषणा

    • By Admin
    • July 23, 2026
    • 6 views