कांवड़ मेला 2025: मेले के दौरान बेहतर कार्य करने वाले 450 कर्मचारियों और 7 पत्रकारों को स्वास्थ्य विभाग ने दिया सम्मान, मनसा देवी मंदिर हादसे को लेकर जताया शोक

-मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी जी महाराज ने की स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की सराहना

-जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के दिशा निर्देशन में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ कांवड़ मेला

हरिद्वार। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देशन और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व में कांवड़ मेला 2025 शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग हरिद्वार की ओर से मेले के दौरान भोले के भक्तों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले लगभग 450 कर्मचारियों और मेले के दौरान बेहतर पत्रकारिता करने के लिए 7 पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी महाराज जी ने कांवड़ मेले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए गए सराहनीय कार्यों की सराहना की है। इस मौके पर सभी ने मां मनसा देवी मंदिर की सीढ़ियों में हुए हादसे में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

बीएचईएल एम्प्लाइज कम्युनिटी सेंटर सोसाइटी सेक्टर 4 में आयोजित सम्मान समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी जी महाराज, सीएमओ हरिद्वार डॉ. आरके सिंह, नोडल अधिकारी डॉ. राजेश गुप्ता और अपर नोडल अधिकारी डॉ. अनिल कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि महंत रविंद्रपुरी जी महाराज ने कहा कि पहली बार मैंने ऐसे सीएमओ देखें हैं, ऐसे सीएमओ किसी ने नहीं देखे होंगे, ऐसे अधिकारियों का जब तबादला होता है, तो हमें उनकी अवश्य याद आती है। कांवड़ मेले में स्वास्थ्य विभाग हरिद्वार ने बेहतर कार्य किया है। कहा कि डॉक्टरी का पेशा बहुत सख्त होता है, उपचार के दौरान मरीज डॉक्टर को भगवान के रूप में देखता है। कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीवी के लिए चलाए गए अभियान के लिए भी वह सराहना के पात्र है। कहा कि मनसा देवी मंदिर में हुए हादसे में डॉक्टरों की भूमिका सराहनीय रही है, जिसके लिए सभी डॉक्टर बधाई के पात्र हैं।

कांवड़ मेले के नोडल अधिकारी डॉ. राजेश गुप्ता ने कहा कि इस वर्ष कांवड़ मेले में लगभग साढ़े 4 करोड़ भोले के भक्त हरिद्वार पहुंचे, जिनकी स्वास्थ्य संबंधी सेवा के जिले भर 26 स्वास्थ्य कैंप और पांच प्राइवेट अस्पतालों को लगाया गया था। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों, प्राइवेट अस्पतालों के कर्मचारियों और एनजीओ ने बेहतर कार्य किया गया। इन सभी कर्मचारियों ने लगभग 2 लाख 46 हजार कांवडियों को उपचार दिया है, सभी कर्मचारियों के बेहतर कार्य किए जाने को लेकर सम्मानित किया जा रहा है। कहा कि मेले के दौरान पत्रकारों का भी योगदान सराहनीय रहा है, जिन्होंने कांवड़ मेले के दौरान बेहतर पत्रकारिता कर स्वास्थ्य संबंधी खबरों को प्रकाशित किया है। कहा कि किसी भी कर्मचारी ने किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं आने दी। सभी कर्मचारी सम्मान के हकदार हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर के सिंह ने कहा कि कांवड़ मेले के दौरान महंत रविंद्रपुरी महाराज जी की ओर से दो एम्बुलेंस दी गई। उन्होंने मेले के दौरान हर संभव मदद देने का भरोसा भी दिलाया गया था। उन्होंने सभी सेक्टर नोडल अधिकारियों के कार्यों की सराहना की। कहा कि मीडियाकर्मियों का भी मेले के दौरान पूरा सहयोग रहा है, वह भी बधाई के पात्र है। कहा कि कांवड़ मेले के दौरान सभी कर्मचारियों ने दिन रात मेहनत कर कांवड़ियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दी है, जिससे स्वास्थ्य विभाग हरिद्वार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

अपर नोडल अधिकारी डॉ. अनिल कुमार वर्मा ने कहा कि पिछली बार कांवड़ मेले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगभग 2 लाख 16 हजार शिव भक्तों को उपचार दिया गया था, इस बार 2 लाख 44 हजार शिव भक्तों को उपचार दिया गया है। जिसके लिए सभी कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। इस मौके पर सभी सेक्टर नोडल अधिकारियों ने मेले के दौरान किए गए कार्यों और अपने अनुभवों को सभी के साथ साझा किया गया। इस मौके पर पत्रकार वैभव भाटिया, अरुण मिश्रा, प्रभात भटनागर, समेत कई पत्रकारों को महंत रविंद्रपुरी जी महाराज और सीएमओ डॉ आर के सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर डॉ. यशपाल तोमर, डॉ. तरुण मिश्रा, डॉ. मनीष दत्त, डॉ. हेमंत खर्कवाल समेत कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    दक्षेश्वर महादेव मंदिर से हरकी पैड़ी तक दंडवत करते हुए पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु, कुंभ-2027 की भव्यता और राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए करेंगे प्रार्थना 31 अक्टूबर को हरकी पैड़ी पर…

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    करवाचौथ के दिन अवकाश के बीच भी किया स्थलीय निरीक्षण, पंतद्वीप से चंडी चौक तक व्यवस्थाएं परखीं, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश हरिद्वार। आसमान से बरसती बारिश, करवाचौथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 3 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 8 views

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 6 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 8 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 8 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 7 views