कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के सॉलेड नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस का एक्शन

*मतदान से पूर्व गुंडा तत्वों पर हुई बड़ी कार्यवाही*

*महिला सहित कुल 08 जरायम पेशेवरों को दिखाया गया जिले से बाहर का रास्ता*

*एक महीने के लिए किए जिलाबदर, जिले में रखा कदम तो भुगतने होंगे अंजाम*

*”सुरक्षित निकाय चुनाव करवाना हमारी प्राथमिकता है आज 8 आदतन अपराधियों को जिलाबदर किया गया है, जो भी गलत करेगा उसके लिए जेल के दरवाजे खुले हैं – एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल”*

नगर निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद के अलग-अलग थानों में अभ्यस्त अपराधियों के विरुद्ध गुंडा एक्ट की चालानी रिपोर्ट जिलाधिकारी कार्यालय प्रेषित की गई थी।

जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त आदेश को लागू करते हुए आज एक महिला सहित कुल 08 पेशेवर अपराधियों को ढोल नगाडो से मुनादी कराते हुये गुंडा एक्ट के तहत जिलाबदर करते हुए जनपद सीमा से एक माह के लिए बाहर भेजा गया व नियत अवधि में जनपद के भीतर प्रवेश न करने की सख्त हिदायत दी गई।

जिलाबदर किए गए अपराधियों का थानावार विवरण निम्नवत है-

*कोतवाली ज्वालापुर*

1-वाशू कुमार पुत्र सुभाष कुमार निवासी छाज वाली गली पीठ बाजार ज्वालापुर हरिद्वार

2-आशीष कुमार पुत्र स्वर्गीय टीटू निवासी उपरोक्त

3-रिंकू शर्मा पुत्र पप्पू शर्मा निवासी लाल मंदिर जग्गू घाट ज्वालापुर हरिद्वार

4-भानु पुत्र सुभाष कुमार निवासी लोधामंडी कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार

*कोतवाली नगर हरिद्वार*

1. कृष्ण पुत्र संतोष निवासी जोगिया मंडी

2. घनश्याम पुत्र तरनाथ निवासी रानी गली खडखड़ी

3. चिराग शर्मा पुत्र करण शर्मा निवासी भीमगोडा

*कोतवाली रानीपुर*

1- प्रीति पत्नी स्व0 नरेश निवासी सेफद बिल्डिंग संजय नगर टिबडी कोतवाली रानीपुर हरिद्वार

  • Related Posts

    भगवा वस्त्रों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, सांसद माफी मांगें : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज

    हरिद्वार। सांसद पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के भगवा वस्त्र पहनकर संसद परिसर में कटोरा लेकर प्रदर्शन करने का मामला अब संत समाज में भी तूल पकड़ने लगा है। रविवार…

    राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों का श्रीमहंत डॉ. रविन्द्र पुरी ने किया सम्मान

    हरिद्वार। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी स्थित श्री मनसा देवी चरण पादुका मंदिर परिसर में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविन्द्र पुरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भगवा वस्त्रों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, सांसद माफी मांगें : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज

    • By Admin
    • August 2, 2026
    • 3 views

    राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों का श्रीमहंत डॉ. रविन्द्र पुरी ने किया सम्मान

    • By Admin
    • August 2, 2026
    • 7 views

    जीवन में सदैव विद्यार्थी बने रहें, तभी ज्ञान और संस्कार का विकास संभव : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • July 31, 2026
    • 5 views

    श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज से मिले विधायक आदेश चौहान व भाजयुमो प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल, लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • July 30, 2026
    • 6 views

    गुरु पूर्णिमा पर श्री तुलसी मानस मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, गुरु चरण पूजन कर लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • July 29, 2026
    • 6 views

    गुरु ही अज्ञान के अंधकार से निकालकर ज्ञान का प्रकाश देते हैं:डॉ.रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • July 29, 2026
    • 9 views