ऑल ओवर चैंपियन बना देहरादून, बास्केटबॉल स्टेट चैंपियनशिप 2025 का भव्य समापन

हरिद्वार, कनखल – शिवडेल पब्लिक स्कूल, कनखल में आयोजित चार दिवसीय उत्तराखंड स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2025 का भव्य समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह आज संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के वन एवं संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफियां प्रदान कर सम्मानित किया।

जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन हरिद्वार के सचिव संजय चौहान ने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता में देहरादून ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऑल ओवर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।

बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला:

फाइनल मुकाबला देहरादून और टिहरी के बीच खेला गया, जिसमें देहरादून की टीम ने 57-45 से शानदार जीत दर्ज की।

बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला:

बालिका वर्ग में देहरादून की टीम ने नैनीताल को 39-19 के अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया।

मुख्य अतिथि सुबोध उनियाल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा, “आज के मैचों में खिलाड़ियों ने जिस प्रकार अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया है, वह उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई ‘खेलो इंडिया’ मुहिम से प्रेरित होकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी प्रदेश में खेलों को लेकर सकारात्मक नीति अपना रहे हैं।”

बास्केटबॉल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ललित नैय्यर ने अतिथियों का स्वागत किया और विजेता टीम को बधाई शुभकामनाएं दी।

समारोह में खिलाड़ियों को विजेता ट्रॉफी प्रदान की गई। इस अवसर पर अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे जिनमें रानीपुर विधायक आदेश चौहान, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, ज्वालापुर विधायक इंजीनियर रवि बहादुर, मेयर प्रतिनिधि सुभाष चंद्र, बास्केटबॉल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ललित नैय्यर, जिला चेयरमैन रवि बजाज, मनदीप ग्रेवाल, विकास तिवारी, मयंक शर्मा, प्रेस क्लब महामंत्री दीपक मिश्रा, गुलशन अदलखा, मयंक मल्होत्रा, प्रकाश केशवानी, नीरज त्यागी, अर्श नैयर, अविनाश झा, इंद्रेश गौड़, मनोरम शर्मा एवं आलोक चौधरी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी ने किया श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत हरिद्वार। श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल के अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद बाबा हठयोगी…

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    हिंदी दिवस महोत्सव का हुआ भव्य समापन स्थायी लोक अदालत हरिद्वार व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में हुआ विधिक जागरूकता व साक्षरता शिविर का आयोजन हरिद्वार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 6 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 7 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में इंजीनियर्स डे पर भव्य कार्यक्रम आयोजित: समाज हित और देश निर्माण के लिए AI एवं ग्रीन टेक्नोलॉजी के उपयोग का आह्वान

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 10 views

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 8 views

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 12 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 12 views