ऑल इंडिया इंटर जोनल वेटरन क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन 18 से

प्रतियोगिता के अंतर्गत एचआरडीए स्टेडियम में खेले जाएंगे 6 मैच

रणजी और आईपीएल के कई पूर्व खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

हरिद्वार, 16 अप्रैल। बोर्ड फॉर वेटरन क्रिकेट इन इंडिया की और से हरिद्वार में ऑल इंडिया इंटर जोनल वेटरन क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। 18 अप्रैल से शुरू हो रही वेटरन क्रिकेट चैंपियनशिप में नॉर्थ, साउथ, ईस्ट, वेस्ट और सेंट्रल जोन की टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता में देवपुरा एचआरडीए स्टेडियम में 6 मैच खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का फाइनल मैच 20 अप्रैल को खेला जाएगा। प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बोर्ड फॉर वेटरन क्रिकेट इन इंडिया के वाइस प्रेसीडेंट राजीव त्यागी ने बताया कि वेटरन क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की जा रही इंटर जोनल वेटरन क्रिकेट चैंपियन का आयोजन किया जा रहा है। उत्तराखंड को चैंपियनशिप की मेजबानी का अवसर मिला है। इससे उत्तराखंड की युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को वरिष्ठ खिलाड़ियों से सीखने का अवसर और मार्गदर्शन मिलेगा। उन्होंने बताया कि फिट इंडिया के तहत आयोजित की जा रही प्रतियोगिता में कई नामचीन वेटरन रणजी प्लेयर, आईपीएल प्लेयर हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का डीडी स्पोर्टस पर लाईव प्रसारण किया जाएगा। हरिद्वार वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव कैप्टन जावेद, उत्तराखंड वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन सचिव आईएस नेगी, सीईओ अमर राज वोहरा, सदस्य देवेंद्र कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में रात्रि मैच भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वेटरन क्रिकेट का आयोजन करने से रिटायर हो चुके खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। युवाओं को भी उनके अनुभव का लाभ मिलेगा।

  • Related Posts

    रामानन्द इंस्टीट्यूट द्वारा दी गई पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि

    हरिद्वार, रामानन्द इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट, हरिद्वार में पुलवामा हमले की सातवीं बरसी पर शहीद हुए सुरक्षाबलों को श्रद्धांजलि दी गई। संस्थान के चेयरमैन श्रीमहंत डा० रवींद्र पुरी जी…

    मां मनसा देवी मंदिर परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर आयोजित

    हरिद्वार, धर्मनगरी हरिद्वार में श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में मां मनसा देवी चिकित्सालय परिसर में एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रामानन्द इंस्टीट्यूट द्वारा दी गई पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि

    • By Admin
    • February 14, 2026
    • 3 views

    मां मनसा देवी मंदिर परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर आयोजित

    • By Admin
    • February 14, 2026
    • 4 views

    उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

    • By Admin
    • February 14, 2026
    • 4 views

    हरिद्वार में ‘गोदान’ फिल्म का विशेष प्रदर्शन, भाजपा कार्यकर्ताओं और संत समाज ने किया समर्थन

    • By Admin
    • February 13, 2026
    • 4 views

    दिव्य और भव्य रूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ मेला-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

    • By Admin
    • February 10, 2026
    • 3 views

    आपसी एकजुटता से ही ऑटो चालकों की समस्याओं का होगा समाधान : अनिरूद्ध भाटी

    • By Admin
    • December 30, 2025
    • 15 views