ऑपरेशन सिंदूर पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी और शिक्षक,छात्रों ने जताई खुशी, निकाली तिरंगा यात्रा

हरिद्वार। पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायुसेना द्वारा की गई ऑपरेशन सिंदूर के बाद देशभर में उत्साह का माहौल है। इस गर्वपूर्ण क्षण का जश्न हरिद्वार में भी देखने को मिला, जहां अखाड़ा परिषद अध्यक्ष और शिक्षक , छात्रों ने एक साथ देशभक्ति की भावना को प्रकट किया। एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज में छात्रों और शिक्षकों ने तिरंगा यात्रा निकालकर इस ऐतिहासिक कार्रवाई का स्वागत किया।

तिरंगा यात्रा में सैकड़ों छात्र-छात्राएं तिरंगे झंडे के साथ “भारत माता की जय” और “हर हर मोदी”जय हिंद सेना के नारों के बीच कॉलेज परिसर में उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

इस कार्रवाई को लेकर खासा उत्साह देखा गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने इसे “ऐतिहासिक बदला” करार देते हुए कहा कि यह कार्रवाई आतंकवाद के खिलाफ भारत की सख्त नीति का प्रतीक है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि देश का हर नागरिक, हर संत, हर नागा मोदी जी,जय हिंद की सेना के साथ खड़ा है।

श्री महंत रविंद्रपुरी महाराज ने यह भी कहा कि यदि भविष्य में देश को जरूरत पड़ी तो अखाड़ों के नागा साधु भी सीमा पर जाने को तैयार हैं। यह वक्त देश के एकजुट होने का है और हर भारतवासी इस समय सेना और सरकार के साथ खड़ा है।

ऑपरेशन सिंदूर ना केवल देश के आत्मसम्मान, शौर्य और एकता का प्रतीक है। हरिद्वार की गलियों से निकली यह आवाज देशभर में गूंज रही है – अब भारत आतंकवाद के खिलाफ चुप नहीं रहेगा।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि पहलगाम में मारे गए निर्दोष पर्यटकों की आत्मा को अब सुकून मिला होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आतंकवाद के खिलाफ की गई निर्णायक कार्रवाई की सराहना की और कहा कि देश को ऐसे नेतृत्व पर गर्व है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्राचार्य डॉ सुनील कुमार बत्रा ,डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी, रिया कश्यप, कशिश ठाकुर डाॅ. मन मोहन गुप्ता, प्रो. जगदीश चन्द्र आर्य, विनय थपलियाल, डाॅ. सुषमा नयाल, डाॅ. मोना शर्मा, डाॅ. आशा शर्मा, डाॅ. रेनू सिंह, डाॅ. अनुरिषा, डाॅ. पूर्णिमा सुन्दरियाल, डाॅ. पुनीता शर्मा, डाॅ. शिव कुमार चैहान, डाॅ. मनोज कुमार सोही, डाॅ. पल्लवी राणा, डाॅ. हरीश चन्द्र जोशी, श्रीमती रूचिता सक्सेना, डाॅ. विनीता चैहान, डाॅ. सरोज शर्मा, श्रीमती रिंकल गोयल, श्रीमती रिचा मिनाचा, डाॅ. गीता शाह, श्रीमती आस्था आनन्द, डाॅ. रजनी सिंघल, डाॅ. विजय शर्मा, वैभव बत्रा, डाॅ. यादविन्दर सिंह, विनीत सक्सेना, कार्यालय अधीक्षक मोहन चन्द पाण्डेय, राजकुमार, संजीत कुमार, श्रीमती हेमवती, मोनू राणा, सुशील राठौर, शिव प्रसाद डंगवाल, विशाल कुमार आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना आवश्यक: प्रो बत्रा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजी देवनगरी 13 अगस्त 2026 हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के…

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    डीएम-एसएसपी समेत अधिकारियों और कर्मचारियों का हुआ अभिनंदन, पर्यावरण मित्रों को भी मिला सम्मान हरिद्वार। श्रावण मास का कांवड़ मेला सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 6 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 11 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर व्यापारियों ने पुलिस का जताया आभार

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 11 views

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 12 views

    अंगदान जीवन का सबसे अनमोल उपहार, जागरूकता से बच सकती हैं कई जिंदगियां

    • By Admin
    • August 12, 2026
    • 10 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर डीएम-एसएसपी का सम्मान,अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी ने दी बधाई

    • By Admin
    • August 11, 2026
    • 10 views