एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर लगातार सघन चेकिंग अभियान ला रहा परिणाम

*थाना बहादराबाद पुलिस की तत्परता से बचाई गई 03 गौवंश पशुओं की जान*

*छोटे हाथी से तिरपाल ढक लाया जा रहा था गौवंश को*

*श़क होने पर पुलिस ने किया पीछा, पशुओं को उतारकर काटने की थी तैयारी*

*मौक़े से गोकशी के उपकरण, गड़ासा बल कटी छुरा और एक लकड़ी का गुटका बरामद*

*मौक़े से 02 अभियुक्तों को दबोचा बाक़ी 03 फ़रार, तलाश जारी*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग हेतु वृहद स्तर पर अभियान चलाए जाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

दिनांक 16.01.2025 को थाना बहादराबाद पुलिस द्वारा घोड़ेवाला सल्फर मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध वाहन “छोटा हाथी” (यूके 08सीबी 0660) नजर आया। वाहन चालक ने पुलिस को देख जंगल की ओर वाहन मोड़ दिया। पुलिस ने पीछा किया और वाहन को आम के बाग के किनारे रोकते हुए दबिश दी।

वाहन में 03 गौवंश पशु रस्सियों से क्रूरता पूर्वक बंधे पाए गए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पशुओं को मुक्त कराया। मौके पर वाहन के पास एक खंडहर कमरे से गौकशी के उपकरण गंडासा, छुरा, लकड़ी का गुटका बरामद हुए।

पुलिस ने मौके से 02 अभियुक्त कलिम पुत्र नसीम निवासी ग्राम बढ़ेड़ी राजपूतान, थाना बहादराबाद तथा जसवीर पुत्र हरफूल निवासी सलेमपुर, थाना रानीपुर, उम्र 26 वर्ष पुलिस ने दबोचा जबकि 03 अन्य फरार हो गए जिनकी तलाश हेतु टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है।

अभियुक्तों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे लंबे समय से गौकशी कर रहे हैं और पशुओं का मांस मोटरसाइकिल के जरिए गांवों में बेचते थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना बहादराबाद पर मु.अ.सं.-33/25 धारा 3/5/11 उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम और 3/11 पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया। अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

*नाम पता अभियुक्त*

1. कलिम पुत्र नसीम निवासी ग्राम बढेडी राजपुतान थाना बहादराबाद हरिद्वार उम्र 30 वर्ष

2. जसवीर पुत्र हरफूल निवासी सलेमपुर थाना रानीपुर हरिद्वार उम्र 26 वर्ष

*फरार अभियुक्त*

1. अमजद उर्फ तोपची पुत्र नसीम, निवासी बढ़ेड़ी राजपूतान।

2. गुफरान पुत्र जुल्फकार, निवासी बढ़ेड़ी राजपूतान।

3. सरफराज पुत्र नामालूम, निवासी बढ़ेड़ी राजपूतान।

*बरामदगी*

1. 03 गौवंश (02 गाय व 01 बछिया)।

2. गौकशी के उपकरण – गंडासा, छुरा, लकड़ी का गुटका।

3. वाहन “छोटा हाथी” (यूके 08सीबी 0660)।

4. 05 रस्सियों के टुकड़े।

*पुलिस टीम*

1. उप-निरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार (प्रभारी चौकी शांतारशाह)।

2. उप-निरीक्षक अरविंद कुमार।

3. कांस्टेबल अंकित कुमार।

4. कांस्टेबल बलवंत सिंह।

5. कांस्टेबल नितुल यादव।

6. कांस्टेबल चंदन सिंह।

  • Related Posts

    भाजयुमो के जिला मंत्री बनने पर अर्श नैय्यर का स्वागत

    युवाओं को साथ लेकर संगठन को सशक्त बनाएंगे – अर्श नैय्यर। हरिद्वार, 25 मार्च। भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री बनाए जाने पर अर्श नैय्यर का उत्तरी हरिद्वार में युवाओं…

    संकल्प से सिद्धि की ओर मजबूत कदम बन रहा निक्षय मित्र योजना: श्री महंत डॉ. रविन्द्र पुरी  

    श्री महंत डॉ. रवींद्र पुरी ने टीबी मरीजों को बांटी पोषण किट, स्वास्थ्य विभाग की टीम को किया सम्मानित डॉ आर के सिंह सी एम ओ ,प्रो डॉ सुनील कुमार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजयुमो के जिला मंत्री बनने पर अर्श नैय्यर का स्वागत

    • By Admin
    • March 25, 2026
    • 3 views

    संकल्प से सिद्धि की ओर मजबूत कदम बन रहा निक्षय मित्र योजना: श्री महंत डॉ. रविन्द्र पुरी  

    • By Admin
    • March 24, 2026
    • 4 views

    कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने लिया स्वामी कामेश्वर पुरी महाराज का आशीर्वाद

    • By Admin
    • March 24, 2026
    • 5 views

    नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, हरकी पैड़ी पर किया गंगा पूजन

    • By Admin
    • March 22, 2026
    • 3 views

    कुंभ में बिना पहचान पत्र साधुओं का प्रवेश प्रतिबंधित होगा:श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी 

    • By Admin
    • March 20, 2026
    • 5 views

    एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज: एनएसएस शिविर का भव्य समापन, महंत रवींद्र पुरी महाराज ने छात्राओं को दिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • March 19, 2026
    • 6 views