एक पहल, कई उम्मीदें: ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना ने रोशन को दी नई व्यावसायिक दिशा

*हरिद्वार 25 मई 2025* जनपद हरिद्वार के लक्सर विकासखंड स्थित अकोढ़ा कलां गांव की निवासी श्रीमती रोशन पत्नी संजीत, ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के सहयोग से इलेक्ट्रॉनिक व्यवसाय में एक नई पहचान बना चुकी हैं । उनकी कहानी आर्थिक संघर्ष से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम का एक प्रेरणादायक उदाहरण है।

पहले, रोशन देवी एक सूक्ष्म स्तर पर इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाती थीं, जिससे उन्हें प्रति माह ₹5,000 से ₹6,000 की आय होती थी । यह आय उनके परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए अपर्याप्त थी, जिससे उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता था। इसी बीच, वित्तीय वर्ष 2024-2025 में, ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की टीम ने उनके व्यवसाय का अवलोकन किया और उनकी इलेक्ट्रॉनिक शॉप को आय का एकमात्र स्रोत पाया । टीम ने उन्हें बड़े स्तर पर व्यवसाय करने के लिए प्रोत्साहित किया और परियोजना से अंशदान के लिए आवेदन करने का सुझाव दिया ।

रोशन देवी “उजाला” स्वयं सहायता समूह की एक सक्रिय सदस्य हैं, जिसका गठन 29 नवंबर 2021 को हुआ था और यह “राधे” ग्राम संगठन तथा “आदर्श बहुउद्देश्यीय स्वायत्त सहकारिता” (CLF) से जुड़ा हुआ है । इस गतिविधि के लिए परियोजना से उन्हें ₹75,000 का अंशदान प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त, उन्होंने अपनी स्वयं की बचत से ₹1,25,000 का अंशदान किया और ₹1,00,000 का बैंक ऋण भी प्राप्त किया । इस गतिविधि के लिए कुल ₹3,00,000 के निवेश से उन्होंने अपनी इलेक्ट्रॉनिक दुकान को बड़े स्तर पर विस्तारित किया ।

इस सहयोग से रोशन देवी ने अपनी दुकान में इलेक्ट्रॉनिक सामान की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल की है। अब उनकी मासिक आय बढ़कर ₹10,000 से ₹12,000 तक पहुंच गई है । रोशन देवी का कहना है कि परियोजना के सहयोग से वह अपने परिवार का भरण-पोषण अच्छे से कर पा रही हैं और सम्मानजनक जीवन जी रही हैं । उनकी यह सफलता साबित करती है कि सही मार्गदर्शन, वित्तीय सहायता और स्वयं की मेहनत से ग्रामीण महिलाएं भी सफल उद्यमी बन सकती हैं और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार कर सकती हैं।

  • Related Posts

    एचआरडीए में राजीव भट्ट और डॉ. विशाल गर्ग बने सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    शासन ने आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग के माध्यम से किया नामांकन, समर्थकों ने गर्मजोशी से किया स्वागत, बधाई देने वालों का लगा तांता हरिद्वार। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए)…

    यौन उत्पीड़न के आरोपों पर इंद्रदेव को महामंडलेश्वर पद से हटाया

    पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी का बड़ा फैसला, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं सचिव डॉ. रविंद्र पुरी बोले- पद मिलने के बाद अखाड़े के किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए हरिद्वार। महामंडलेश्वर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एचआरडीए में राजीव भट्ट और डॉ. विशाल गर्ग बने सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    • By Admin
    • November 11, 2026
    • 9 views

    यौन उत्पीड़न के आरोपों पर इंद्रदेव को महामंडलेश्वर पद से हटाया

    • By Admin
    • November 11, 2026
    • 11 views

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 26 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 32 views

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 16 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 18 views