इक्कड कलां निवासी विवाहिता की मौत का सारा सच आया सामने

*आरोपी पति ने हीटर की वजह से दम घुटने को बताया था मौत का कारण*

*पुलिस को गुमराह करने की कोशिश हुई नाकाम, गला दबाना निकली असल वजह*

*घर वालों से दूरी बनाने को घरवाली करती थी मजबूर, नाराज अवर अभियंता ने उठाया खौफनाक कदम*

*गृह-क्लैश के कारण की हत्या में त्वरित कार्यवाही कर पथरी पुलिस ने हत्यारोपी पति को दबोचा*

दिनांक 19-1-25 को थाना पथरी पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम इक्कड कला में एक महिला की हत्या हुई है। सूचना पर सीओ लक्सर नताशा सिंह की अगुवाई में थाना पथरी पुलिस घटनास्थल पहुंची। फिल्ड यूनिट टीम द्वारा घटनास्थल का मौका मुआयना कर मौके से साक्ष्य एकत्र किये गये तथा थाना पुलिस द्वारा मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा की कार्यवाही हेतु सरकारी अस्पताल हरिद्वार में भेजा गया।

आसपास के लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की गई तो जानकारी मिली कि पति-पत्नी के बीच अक्सर कहासुनी व झगड़ा होता रहता था। मृतका के भाई की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर थाना पथरी पुलिस ने मृतका के पति गोविन्द कुमार से पूछताछ की गई तो आरोपी द्वारा हीटर से निकली गैस के कारण दम घुटने को मृत्यु का कारण बताया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर स्पष्ट हुआ कि झगड़ा होने के दौरान गला दबाए जाने के कारण मृत्यु हुई है। उक्त तथ्य सामने आने पर आरोपी अवर अभियंता को हिरासत में लिया गया। विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

*ये बनी हत्या की वजह-*

पड़ताल में सामने आया कि मृतका पति से अपने ससुराल वालों की नजदीकी से नाराज रहती थी। इन झगड़ो को रोकने के लिए आरोपित ने अपना पैतृक घर छोड़कर इक्कड कलां में नया घर बनाया तथा घरवालों से अलग अपनी पत्नी के साथ रहने लगा। इस बीच आरोपी के अपने घरवालों से मिलने जाने या बात करने पर दोनों पति पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था।

रुद्रपुर में तैनात अवर अभियंता गोविन्द कुमार बीते शनिवार को वक्त पाकर पथरी पहुंचा था। इस दौरान देर से घर पहुंचने पर पत्नि द्वारा पूछे जाने पर जब पति ने बताया कि वह अपने घरवालों से मिलकर आ रहा है तो दोनों के बीच फिर से झगड़ा होना शुरु हो गया। इसी बीच तैश में आकर आरोपित ने गला दबाकर अपनी पत्नि की हत्या कर दी।

*दर्ज मुकदमा-*

मु.अ.स.- 31/25, धारा- 80(2)BNS

*आरोपित का विवरण-*

गोविन्द कुमार पुत्र ऋषि पाल निवासी ग्राम इक्कड कला थाना पथरी जनपद हरिद्वार

*पुलिस टीम-*

1- क्षेत्राधिकारी लक्सर नताशा सिंह

2- थानाध्यक्ष पथरी रविंद्र कुमार

3- उ.नि.विपिन कुमार

4- कां. दीपक चौधरी

  • Related Posts

    विश्व नमोकार महामंत्र दिवस पर वीआईपी घाट में गूंजा महामंत्र, 108 देशों में हुआ सीधा प्रसारण

    हरिद्वार। विश्व नमोकार महामंत्र दिवस के अवसर पर वीआईपी घाट हरिद्वार में जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) उत्तराखण्ड द्वारा एक भव्य और आध्यात्मिक आयोजन बड़े उत्साह एवं श्रद्धा के साथ…

    शिव शक्ति मंदिर समिति के 26वें वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया 

    धार्मिक आयोजन हमारे संस्कृति, परंपरा और सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं:मदन कौशिक हरिद्वार। विवेक विहार कॉलोनी स्थित शिव शक्ति मंदिर समिति द्वारा 26वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर हर वर्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व नमोकार महामंत्र दिवस पर वीआईपी घाट में गूंजा महामंत्र, 108 देशों में हुआ सीधा प्रसारण

    • By Admin
    • April 9, 2026
    • 3 views

    शिव शक्ति मंदिर समिति के 26वें वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया 

    • By Admin
    • April 5, 2026
    • 11 views

    गुरु पर विश्वास रख पूर्ण समर्पण का भाव युवाओं के लिए आवश्यक: श्री महन्त डॉ रविन्द्र पुरी 

    • By Admin
    • April 4, 2026
    • 7 views

    स्वतंत्र पुरी धाम आश्रम में 38वाँ गुरु स्मृति महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया

    • By Admin
    • April 4, 2026
    • 8 views

    युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बनने पर भोला शर्मा का संतों ने किया भव्य स्वागत, दिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • April 3, 2026
    • 7 views

    प्रेस क्लब कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

    • By Admin
    • April 2, 2026
    • 7 views