आवास व शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने शिव मूर्ति निकट केबल पुल के समीप बने 23 मार्च पार्क का निरीक्षण किया

*हरिद्वार* आवास व शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने शिव मूर्ति निकट केबल पुल के समीप बने 23 मार्च पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान एचआरडीए द्वारा निर्मित पार्क की डॉ अग्रवाल ने प्रशंसा की और कहा कि जल्द से जनता के सुपुर्द किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान एचआरडीए के उपाध्यक्ष आईएएस अंशुल ने बताया कि करीब एक करोड़ 90 लाख की लागत से इस पार्क का निर्माण किया गया है। उन्होंने बताया कि पार्क में लोगों के बैठने के लिए पर्याप्त बेंच, पथ प्रकाश, फाउंटेन, चलने के लिए पथ, पुष्प वाटिका लगाई गई है।

उन्होंने बताया कि 23 मार्च पार्क नाम के तहत देश के लिए प्राणों की आहूति देने वाले शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु की प्रतिमा भी लगाई गई है। बताया कि करीब 15 बीघा में बने इस पार्क को लोगों के लिए निशुल्क रखा गया है।

डॉ अग्रवाल ने निरीक्षण के दौरान मुख्य हाइवे पर पार्क के नाम से श्राइन बोर्ड लगाने के लिए निर्देश दिए। इसके अलावा पार्क को शहीदों के नाम से रखे जाने को कहा। उन्होंने कहा कि एचआरडीए द्वारा अक्सर नवाचार किया जाता है। यह पार्क भी एचआरडीए द्वारा बनाया गया है जो बहुत ही आकर्षक है, इसे जल्द ही जनता के सुपुर्द किया जाएगा।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष एचआरडीए आईएएस अंशुल, सचिव उत्तम सिंह चौहान, अधीक्षण अभियंता टीपी नौटियाल, पूर्व महापौर नगर निगम हरिद्वार मनोज गर्ग, ओमकार जैन आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    विश्व नमोकार महामंत्र दिवस पर वीआईपी घाट में गूंजा महामंत्र, 108 देशों में हुआ सीधा प्रसारण

    हरिद्वार। विश्व नमोकार महामंत्र दिवस के अवसर पर वीआईपी घाट हरिद्वार में जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) उत्तराखण्ड द्वारा एक भव्य और आध्यात्मिक आयोजन बड़े उत्साह एवं श्रद्धा के साथ…

    शिव शक्ति मंदिर समिति के 26वें वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया 

    धार्मिक आयोजन हमारे संस्कृति, परंपरा और सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं:मदन कौशिक हरिद्वार। विवेक विहार कॉलोनी स्थित शिव शक्ति मंदिर समिति द्वारा 26वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर हर वर्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व नमोकार महामंत्र दिवस पर वीआईपी घाट में गूंजा महामंत्र, 108 देशों में हुआ सीधा प्रसारण

    • By Admin
    • April 9, 2026
    • 3 views

    शिव शक्ति मंदिर समिति के 26वें वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया 

    • By Admin
    • April 5, 2026
    • 11 views

    गुरु पर विश्वास रख पूर्ण समर्पण का भाव युवाओं के लिए आवश्यक: श्री महन्त डॉ रविन्द्र पुरी 

    • By Admin
    • April 4, 2026
    • 7 views

    स्वतंत्र पुरी धाम आश्रम में 38वाँ गुरु स्मृति महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया

    • By Admin
    • April 4, 2026
    • 7 views

    युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बनने पर भोला शर्मा का संतों ने किया भव्य स्वागत, दिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • April 3, 2026
    • 6 views

    प्रेस क्लब कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

    • By Admin
    • April 2, 2026
    • 7 views