आम आदमी पार्टी में नहीं मिला समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान:आजाद अली

हरिद्वार, 7 दिसम्बर। आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे चुके पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद अली ने प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि पार्टी के प्रति समर्पित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को पार्टी में सम्मान नहीं मिल पा रहा है। उभरते हुए नेताओं को किसी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा रहा है। पार्टी को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी मैनेजर संचालित कर रहे हैं। प्रभारी सह प्रभारी मनमाने तरीके से पार्टी को चला रहे हैं। आजाद अली ने कहा कि अब तक 45 कार्यकर्ता इस्तीफा दे चुके हैं। कुछ तो वर्तमान पदों से भी इस्तीफा देने की घोषणाएं कर चुके हैं। आजाद अली ने कहा कि राज्यवासियांे के हितों के संघर्ष की लड़ाई नहीं लड़ पा रहे थे। बड़े मुद्दों पर भी अनुमति लेकर आंदोलन करना पड़ रहा था। शीर्ष नेताओं को राजनैतिक समझ नहीं है। तानाशाह रवैया अपनाया जा रहा था। कई दिग्गज नेताओं कर्नल कोठियाल, जोतसिंह बिष्ट, पुष्पा रावत, ममता सिंह, नरेश शर्मा, मुनीर आलम ने पार्टी से किनारा कर लिया। अन्ना आंदोलन से जुड़े समर्पित कार्यकर्ता भी पार्टी से अलविदा कह चुके हैं। प्रभारी सह प्रभारी मनमाने तरीके से पार्टी को चलाना चाहते हैं। जनता की उम्मीदों पर पार्टी खड़ी नहीं उतर पाई है। हेमा भंडारी ने कहा कि राज्यवासियो के हितों की लड़ाई भी पार्टी स्तर पर उठा नहीं पा रहे थे। मूल निवास आंदोलन, बिगड़ती कानून व्यवस्था, अंकिता हत्याकांड जैसे मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया भी देना मुश्किल हो गया था। प्रभारी सह प्रभारी कि गलत नीतियों के चलते समर्पित कार्यकर्ता पार्टी छोड़ रहे हैं। कार्यकर्ताओं को पार्टी में सम्मान नहीं मिल पा रहा था। राज्यवासियो के हितों की बात करना भी पार्टी स्तर पर मुश्किल हो गया था। स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी आदि को लेकर किए गए दावों के साथ भी पार्टी प्रदेश में खड़ी नहीं हो पाई है। पत्रकारवार्ता में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं ममता सिंह, पूर्व प्रदेश सचिव महिला मोर्चा बालेश सिंह, पूर्व जिला सयुंक्त सचिव एवं जिला पंचायत प्रत्याशी कुर्बान अली, पूर्व जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा नीलम रानी, पूर्व जिला सोशल मिडिया प्रभारी अर्जुन सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष किरन कुमार दुबे, फैयाज़ आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    आपसी एकजुटता से ही ऑटो चालकों की समस्याओं का होगा समाधान : अनिरूद्ध भाटी

    पंचपुरी ऑटो रिक्शा विक्रम एसोसियेशन ललतारौ पुल, हरिद्वार के चुनाव में सर्वसम्मिति से जीवानन्द भट्ट बने अध्यक्ष सप्ताह भर में किया जायेगा कार्यकारिणी का गठन हरिद्वार, 30 दिसम्बर। पंचपुरी ऑटो…

    संकटमोचन हनुमान मंदिर में गूंजेगी हनुमान भक्ति की स्वरलहरी, होगा भव्य सुंदरकांड का पाठ

    ​हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार के प्रसिद्ध निरंजनी अखाड़े स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में आगामी नववर्ष की पूर्व संध्या 31 दिसम्बर को भक्तिमय वातावरण देखने को मिलेगा। भक्तों द्वारा शाम को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपसी एकजुटता से ही ऑटो चालकों की समस्याओं का होगा समाधान : अनिरूद्ध भाटी

    • By Admin
    • December 30, 2025
    • 9 views

    संकटमोचन हनुमान मंदिर में गूंजेगी हनुमान भक्ति की स्वरलहरी, होगा भव्य सुंदरकांड का पाठ

    • By Admin
    • December 30, 2025
    • 11 views

    हरिद्वार के एमसीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 13वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन

    • By Admin
    • December 30, 2025
    • 10 views

    संरक्षक मंडल ने किया नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत

    • By Admin
    • December 29, 2025
    • 8 views

    सनातन धर्म एवं सामाजिक सद्भाव पर केंद्रित कार्यक्रम संपन्न

    • By Admin
    • December 29, 2025
    • 13 views

    एम सी एस सीनियर सेकेंडरी स्कूल दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

    • By Admin
    • December 29, 2025
    • 15 views